NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / LSG बनाम DC: दिल्ली ने दिया 150 रनों का लक्ष्य, पृथ्वी ने लगाया अर्धशक
    खेलकूद

    LSG बनाम DC: दिल्ली ने दिया 150 रनों का लक्ष्य, पृथ्वी ने लगाया अर्धशक

    LSG बनाम DC: दिल्ली ने दिया 150 रनों का लक्ष्य, पृथ्वी ने लगाया अर्धशक
    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 07, 2022, 09:18 pm 1 मिनट में पढ़ें
    LSG बनाम DC: दिल्ली ने दिया 150 रनों का लक्ष्य, पृथ्वी ने लगाया अर्धशक
    तस्वीर- Twitter/@IPL

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 15वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के खिलाफ खेलते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए हैं। DC से पृथ्वी शॉ ने 34 गेंदों में 61 रन बनाए। उनके अलावा ऋषभ पंत (39*) और सरफराज खान (36*) ने उपयोगी योगदान दिया। दूसरी तरफ लखनऊ से रवि बिश्नोई ने दो विकेट अपने नाम किए। दिल्ली की पारी पर एक नजर डालते हैं।

    दिल्ली ने पॉवरप्ले में की अच्छी शुरुआत

    आज दिल्ली की ओर से पारी की शुरुआत करने पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर की सलामी जोड़ी आई। टॉस हारकर पहले खेलते हुए दिल्ली से पृथ्वी शॉ ने आक्रामक बल्लेबाजी की और विपक्षी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। पृथ्वी ने पॉवरप्ले का भरपूर फायदा उठाया और आकर्षक शॉट लगाए। पृथ्वी की बदौलत DC ने पॉवरप्ले में बिना विकेट गंवाए 52 रन बनाए। इस बीच लखनऊ के तेज गेंदबाज महंगे साबित हुए।

    पृथ्वी ने लगाया 11वां अर्धशतक

    पिछली पारी में सिर्फ 10 रनों की पारी खेलने वाले पृथ्वी शॉ ने इस सीजन में अपना पहला अर्धशतक लगाया। लय में नजर आ रहे पृथ्वी ने सिर्फ 30 गेंदों में 50 रनों का आंकड़ा छूआ। यह उनके IPL करियर का 11वां अर्धशतक है। पृथ्वी ने 34 गेंदों में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। वह कृष्णप्पा गौतम की गेंद पर 67 के स्कोर पर पहले विकेट के रूप में आउट हुए।

    अच्छी शुरुआत के बाद दिल्ली ने गंवाए तीन विकेट

    अच्छी शुरुआत के बाद दिल्ली ने मिडिल ओवर्स में लगातार अंतराल में तीन विकेट गंवाए और बल्लेबाज रनों के लिए जूझते रहे। पंत के आउट होने के बाद दिल्ली ने वार्नर (4) और रोवमेन पॉवेल (3) के विकेट खो दिए। 15 ओवरों के बाद दिल्ली का स्कोर 99/3 हो गया। लखनऊ की वापसी रवि बिश्नोई ने कराई, जिन्होंने अपने चार ओवरों में 22 रन देकर दो विकेट लिए।

    पंत और सरफराज ने की अर्धशतकीय साझेदारी

    लगातार विकेटों के गिरने के दिल्ली की रन गति काफी हद तक कम हो गई। हालांकि, दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत और आज पहला मैच खेल रहे सरफराज खान ने अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को 150 के करीब पहुंचाया। पंत तेज गति से रन बनाने में नाकाम रहे और उन्होंने 36 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए। सरफराज ने 28 गेंदों नाबाद 36 रनों का योगदान दिया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2022
    लखनऊ सुपर जायंट्स

    ताज़ा खबरें

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वोच्च टेस्ट स्कोर वाले भारतीय, 2013 से नहीं लगाया किसी ने दोहरा शतक भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    छठे नंबर पर विश्व के सबसे सफल बल्लेबाज हैं धोनी, उनके नाम हैं ये रिकॉर्ड्स एमएस धोनी
    सीरीज से पहले स्लेजिंग और माइंडगेम खेलना पसंद करती है ऑस्ट्रेलिया- रविचंद्रन अश्विन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी: पार्थ भुट ने लिए 5 विकेट, पहली पारी में लगाया था अपना पहला शतक रणजी ट्रॉफी

    क्रिकेट समाचार

    एशिया कप 2023: श्रीलंका या UAE में शिफ्ट हो सकता है टूर्नामेंट- रिपोर्ट  भारत बनाम पाकिस्तान
    2008 से एशिया में केवल 5 टेस्ट जीता है ऑस्ट्रेलिया, 18 में मिली है हार ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी, क्वार्टर फाइनल: बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश  रणजी ट्रॉफी
    सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी: रेलवे ने बनाया नॉकआउट का सर्वोच्च स्कोर, दयालन हेमलता का आतिशी शतक  रेलवे क्रिकेट टीम

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2023: मैं ऋषभ पंत को अपने साथ डगआउट में बैठे देखना पसंद करूंगा- रिकी पोंटिंग ऋषभ पंत
    सौरव गांंगुली दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाए गए सौरव गांगुली
    IPL फ्रेंचाइजी बन रही विदेशी लीग का हिस्सा, BCCI ने जताई नाराजगी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: नीलामी के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम, जानिए क्या हो सकती है प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2022

    IPL 2023: नीलामी के बाद KKR की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    गुजरात में हो रहा था नकली IPL का आयोजन, रुस से हो रही थी सट्टेबाजी इंडियन प्रीमियर लीग
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में चुने इन खिलाड़ियों ने IPL में किया अच्छा प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2022: इस सीजन में बने ये शर्मनाक रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2023 की नीलामी के बाद कैसा है सभी 10 टीमों का पूरा स्क्वाड? हार्दिक पांड्या
    IPL 2023: नीलामी के बाद LSG की टीम, ये हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन जेसन होल्डर
    IPL 2023 नीलामी: जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा जेसन होल्डर
    इंग्लैंड में वार्विकशायर के लिए रॉयल लंदन कप में खेलते नजर आएंगे क्रुणाल पंड्या इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023