NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021: कितनी गंभीर है रोहित, रायडू और दीपक चाहर की चोट?
    खेलकूद

    IPL 2021: कितनी गंभीर है रोहित, रायडू और दीपक चाहर की चोट?

    IPL 2021: कितनी गंभीर है रोहित, रायडू और दीपक चाहर की चोट?
    लेखन Neeraj Pandey
    Sep 20, 2021, 09:29 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2021: कितनी गंभीर है रोहित, रायडू और दीपक चाहर की चोट?
    रोहित और रायडू की चोट का अपडेट

    बीते रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 की दमदार तरीके से वापसी हुई। लगभग चार महीने के ब्रेक के बाद हुई वापसी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 20 रन से हराया है। इस मुकाबले में MI के नियमित कप्तान रोहित शर्मा खेलते नजर नहीं आए थे तो वहीं मैच के दौरान CSK के अंबाती रायडू और दीपक चाहर चोटिल हो गए थे। आइए जानते हैं क्या है इन खिलाड़ियों की चोट का अपडेट।

    अगले मैच के लिए उपलब्ध होंगे रोहित- जयवर्धने

    CSK के खिलाफ हार झेलने के बाद MI के हेडकोच महेला जयवर्धने ने अपनी टीम के फैंस के लिए राहत भरी खबर सुनाई है। जयवर्धने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि रोहित अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। टॉस के दौरान भी रोहित की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे किरोन पोलार्ड ने बताया था कि रोहित ठीक हैं और वह केवल सावधानी के तौर पर मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।

    गंभीर नहीं है रायडू की चोट

    दूसरे ओवर में ही दो रन के स्कोर पर दो विकेट गिरने के बाद रायडू मैदान में आए थे। एडम मिल्ने के सामने दो गेंद झेलने के बाद तीसरी गेंद रायडू के कोहनी पर जाकर लगी थी। दर्द से कराह रहे रायडू तुरंत ही मैदान से बाहर चले गए थे और फिर दोबारा मैदान में नहीं देखे गए। CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया है कि रायडू का एक्स-रे सामान्य है और वह अगला मैच खेल सकते हैं।

    चाहर भी हो जाएंगे अगले मुकाबले तक फिट

    पारी का 18वां और अपना अंतिम ओवर फेंकने से पहले दीपक चाहर की मांसपेशियों में खिंचाव देखने को मिला था। रन-अप के दौरान मुश्किलों में दिखने के बावजूद चाहर ने अपना ओवर पूरा किया था। हालांकि, ओवर खत्म होते ही वह मैदान से बाहर चले गए थे। अब अपटेड आई है कि चाहर को केवल खिंचाव हुआ था और वह अगले मैच में खेलने के लिए फिट रहेंगे।

    20 रन से जीता था CSK ने मुकाबला

    पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने शुरुआती छह ओवर्स में 24 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद गायकवाड़ (88*), जडेजा (26) और ब्रावो (23) ने अपनी टीम को 156/6 के स्कोर तक पहुंचाया। बोल्ट और मिल्ने ने दो-दो विकेट लिए। स्कोर का पीछा करते हुए MI का स्कोर 15वें ओवर तक 94/6 हो गया था। तिवारी (50*) ने अकेले संघर्ष किया, लेकिन अपनी टीम को जिता नहीं सके।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    अंबाती रायडू
    IPL 2021

    ताज़ा खबरें

    'अंदाज अपना अपना' के बाद अब 'अदा अपनी अपनी' लेकर आ रहे राजकुमार संतोषी बॉलीवुड समाचार
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के वनडे मैचों से जुड़े सभी अहम आंकड़े भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    कोहली ने टीम को अभ्यास कराने वालों की तारीफ की, कहा- इनके नाम याद कर लें विराट कोहली
    ऑटो एक्सपो में पेश हुई QJ SRK 400RR स्पोर्ट्स बाइक, KTM RC 390 को देगी टक्कर QJ मोटर

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा पिछली 51 अंतरराष्ट्रीय पारियों में नहीं लगा सके हैं एक भी शतक, जानें आंकड़े वनडे क्रिकेट
    कोहली और रोहित की तरह सूर्यकुमार भी हैं तीनों फॉर्मेट के बल्लेबाज- मोहम्मद अजहरुद्दीन सूर्यकुमार यादव
    भारत बनाम श्रीलंका: मोहम्मद सिराज आखिरी वनडे में तोड़ सकते थे 15 साल पुराना ये रिकॉर्ड मोहम्मद सिराज
    रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम

    अंबाती रायडू

    अंबाती रायडू ने पहले की IPL से संन्यास की घोषणा, बाद में डिलीट किया ट्वीट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: इस सीजन बल्लेबाजों द्वारा किए गए पांच बेस्ट बल्लेबाजी प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: जोफ्रा आर्चर के खिलाफ कैसा रहा है अंबाती रायडू का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: अगला मैच खेलने के लिए फिट हैं CSK के ब्रावो और रायडू इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021

    IPL 2021: इस सीजन में बने बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' से लेकर 'इमर्जिंग प्लेयर' तक, किसे मिला कौन सा अवार्ड? चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2021 फाइनल: कोलकाता को हराकर चेन्नई ने चौथी बार जीता खिताब, बने ये रिकार्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2021 फाइनल: पहले खेलते हुए चेन्नई ने बनाए 192 रन, डु प्लेसिस ने लगाया अर्धशतक कोलकाता नाइट राइडर्स

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023