Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इंडियन प्रीमियर लीग
विराट कोहली
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
बैडमिंटन
राष्ट्रमंडल खेल
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / MI बनाम KKR: मुंबई ने बनाए 155 रन, डिकॉक ने लगाया अर्धशतक
खेलकूद

MI बनाम KKR: मुंबई ने बनाए 155 रन, डिकॉक ने लगाया अर्धशतक

MI बनाम KKR: मुंबई ने बनाए 155 रन, डिकॉक ने लगाया अर्धशतक
लेखन अंकित पसबोला
Sep 23, 2021, 09:29 pm 3 मिनट में पढ़ें
MI बनाम KKR: मुंबई ने बनाए 155 रन, डिकॉक ने लगाया अर्धशतक
शॉट खेलते हुए क्विंटन डिकॉक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 34वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI) ने पहले खेलते हुए छह विकेट खोकर 155 रन बनाए हैं। मुंबई की ओर से क्विंटन डिकॉक ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 33 रनों का योगदान दिया। दूसरी तरफ KKR से प्रसिद्ध कृष्णा और लॉकी फर्ग्यूसन ने दो-दो विकेट लिए। MI की पारी पर नजर डालते हैं।

पॉवरप्ले
शानदार रही मुंबई की शुरुआत

टॉस हारकर पहले खेलते हुए मुंबई को रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पॉवरप्ले का भरपूर फायदा उठाया और मुंबई ने शुरुआती छह ओवरों के बाद बिना विकेट खोए 57 रन बनाए। इस बीच डिकॉक ने 16 गेंदों में 27 रन जोड़े। वहीं पिछला मैच मिस करने वाले रोहित ने 20 गेंदों में 27 रनों का योगदान दिया।

उपलब्धि
रोहित ने KKR के खिलाफ पूरे किए 1,000 रन

मुंबई को पहला झटका 10वें ओवर में 78 के टीम स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में लगा। कप्तान रोहित 30 गेंदों में चार चौकों की मदद से 33 रन बनाकर सुनील नरेन का शिकार बने। इस बीच उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। रोहित ने KKR के खिलाफ 1,000 रन पूरे कर लिए हैं और वह किसी भी IPL फ्रेंचाइजी के खिलाफ 1,000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

डिकॉक
डिकॉक ने खेली अर्धशतकीय पारी

रोहित के आउट होने के बाद भी डिकॉक ने रन बनाने का सिलसिला बरकरार रखा। उन्होंने 37 गेंदों में अपने IPL करियर का 16वां और इस सीजन का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। डिकॉक ने 42 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने पारी के 15वें ओवर में आउट किया। वह तीसरे विकेट के रूप में 106 के टीम स्कोर पर आउट हुए।

जानकारी
IPL में रोहित शर्मा ने पूरे किए 5,500 रन

रोहित शर्मा ने अपने IPL करियर के 5,500 रन पूरे किए हैं। वह ऐसा करने वाले विराट कोहली और शिखर धवन के बाद तीसरे बल्लेबाज बने हैं। उनके अब 208 मैचों में 5,513 रन हो गए हैं।

गेंदबाजी
ऐसी रही कोलकाता की गेंदबाजी

नरेन ने अपने चार ओवरों में सिर्फ 20 रन देकर एक विकेट लिया। वरुण चक्रवर्ती भी किफायती रहे और उन्होंने 22 रन दिए। हालांकि, वह कोई विकेट नहीं ले सके। प्रसिद्ध कृष्णा थोड़े महंगे साबित हुए और उन्होंने 10.83 की इकॉनमी रेट से 43 रन दिए। इस बीच उन्होंने दो विकेट हासिल किए। लॉकी फर्ग्यूसन ने 27 रन देकर एक विकेट लिया। रसेल ने तीन ओवरों में बिना विकेट लिए 37 रन लुटाए।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
अंकित पसबोला
अंकित पसबोला
Twitter
पिछले कुछ सालों से खेल से जुड़ी खबरें लिख रहा हूँ। क्रिकेट खेलना, देखना और लिखना सबसे पसंदीदा शौक हैं। टी-20 क्रिकेट के इस दौर में भी टेस्ट क्रिकेट का जुनून बरकरार है।
ताज़ा खबरें
कोलकाता नाइट राइडर्स
मुंबई इंडियंस
IPL 2021
ताज़ा खबरें
'ऐ वतन' से 'रंग दे बसंती' तक, देशभक्ति के जज्बे को पैदा करते हैं ये गाने
'ऐ वतन' से 'रंग दे बसंती' तक, देशभक्ति के जज्बे को पैदा करते हैं ये गाने मनोरंजन
मोदी सरकार 'आत्ममुग्ध', स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कर रही तुच्छ- सोनिया गांधी
मोदी सरकार 'आत्ममुग्ध', स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कर रही तुच्छ- सोनिया गांधी राजनीति
#NewsBytesExclusive: राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल के साथ खास बातचीत
#NewsBytesExclusive: राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल के साथ खास बातचीत एक्सक्लूसिव
नई मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 का नया टीजर जारी, कार में मिलेंगे ये आधुनिक फीचर्स
नई मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 का नया टीजर जारी, कार में मिलेंगे ये आधुनिक फीचर्स ऑटो
तालिबान ने भारत से की अफगानिस्तान में अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की मांग
तालिबान ने भारत से की अफगानिस्तान में अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की मांग दुनिया
कोलकाता नाइट राइडर्स
IPL 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन कैसा रहा? जानिए आंकड़े
IPL 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन कैसा रहा? जानिए आंकड़े खेलकूद
KKR बनाम LSG: हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हुई कोलकाता, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
KKR बनाम LSG: हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हुई कोलकाता, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
KKR बनाम LSG: क्विंटन डिकॉक ने लगाया IPL करियर का दूसरा शतक
KKR बनाम LSG: क्विंटन डिकॉक ने लगाया IPL करियर का दूसरा शतक खेलकूद
KKR बनाम LSG: टॉस जीतकर लखनऊ की पहले बल्लेबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
KKR बनाम LSG: टॉस जीतकर लखनऊ की पहले बल्लेबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन खेलकूद
KKR बनाम LSG: जानें मुकाबले की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य प्रमुख आंकड़े
KKR बनाम LSG: जानें मुकाबले की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य प्रमुख आंकड़े खेलकूद
और खबरें
मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस के अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी करेंगे इंग्लैंड का दौरा, शीर्ष क्लबों के खिलाफ खेलेंगे
मुंबई इंडियंस के अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी करेंगे इंग्लैंड का दौरा, शीर्ष क्लबों के खिलाफ खेलेंगे खेलकूद
IPL 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कैसा रहा? जानिए आंकड़े
IPL 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कैसा रहा? जानिए आंकड़े खेलकूद
MI बनाम DC: मैच हारकर प्ले-ऑफ से बाहर हुई दिल्ली, बैंगलोर ने किया क्वालीफाई
MI बनाम DC: मैच हारकर प्ले-ऑफ से बाहर हुई दिल्ली, बैंगलोर ने किया क्वालीफाई खेलकूद
MI बनाम DC: टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी चुनी, पृथ्वी शॉ की हुई वापसी
MI बनाम DC: टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी चुनी, पृथ्वी शॉ की हुई वापसी खेलकूद
MI बनाम DC: जानें मुकाबले की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े
MI बनाम DC: जानें मुकाबले की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े खेलकूद
और खबरें
IPL 2021
IPL 2021: इस सीजन में बने बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नजर
IPL 2021: इस सीजन में बने बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नजर खेलकूद
IPL 2021: 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' से लेकर 'इमर्जिंग प्लेयर' तक, किसे मिला कौन सा अवार्ड?
IPL 2021: 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' से लेकर 'इमर्जिंग प्लेयर' तक, किसे मिला कौन सा अवार्ड? खेलकूद
IPL 2021 फाइनल: कोलकाता को हराकर चेन्नई ने चौथी बार जीता खिताब, बने ये रिकार्ड्स
IPL 2021 फाइनल: कोलकाता को हराकर चेन्नई ने चौथी बार जीता खिताब, बने ये रिकार्ड्स खेलकूद
IPL 2021 फाइनल: पहले खेलते हुए चेन्नई ने बनाए 192 रन, डु प्लेसिस ने लगाया अर्धशतक
IPL 2021 फाइनल: पहले खेलते हुए चेन्नई ने बनाए 192 रन, डु प्लेसिस ने लगाया अर्धशतक खेलकूद
IPL 2021 फाइनल: टॉस जीतकर कोलकाता ने लिया गेंदबाजी  का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन
IPL 2021 फाइनल: टॉस जीतकर कोलकाता ने लिया गेंदबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन खेलकूद
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022