NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2020: ईशान किशन ने इस सीजन बनाए कई रिकॉर्ड, जानिए आकंड़े
    IPL 2020: ईशान किशन ने इस सीजन बनाए कई रिकॉर्ड, जानिए आकंड़े
    खेलकूद

    IPL 2020: ईशान किशन ने इस सीजन बनाए कई रिकॉर्ड, जानिए आकंड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    November 12, 2020 | 01:14 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2020: ईशान किशन ने इस सीजन बनाए कई रिकॉर्ड, जानिए आकंड़े

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 का खिताब मुंबई इंडियंस (MI) ने जीता। रोहित शर्मा की अगुवाई में MI ने रिकॉर्ड पांचवी बार IPL खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में DC ने 157 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे MI ने रोहित (68) और ईशान किशन (38*) की पारी की बदौलत हासिल किया। पूरे टूर्नामेंट में किशन ने शानदार बल्लेबाजी की और कई रिकार्ड्स अपने नाम किए। आइए एक नजर डालते हैं किशन के इस सीजन में बने रिकार्ड्स पर।

    MI की ओर से सबसे ज्यादा रन

    किशन ने MI की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए। इसके अलावा वह इस सीजन में पांचवे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। युवा किशन ने 14 मैचों में 145.76 की स्ट्राइक रेट से 516 रन बनाए। उन्होंने यह रन 57.33 की जबरदस्त औसत से बनाए, जो कि टॉप-10 बल्लेबाजों में सबसे बेहतर रहा। इस सीजन में किशन ने चार अर्धशतक लगाए। इस बीच उनका बेस्ट स्कोर 99 रहा।

    किशन का अब तक का बेस्ट IPL सीजन

    यह ईशान किशन का अब तक का बेस्ट IPL सीजन रहा। पिछले चार सीजन (2016-2019) में उन्होंने कुल 37 मैचों में 695 रन बनाए थे। किशन ने 2016 में 42, 2017 में 277, 2018 में 275 और 2019 में 101 रन बनाए थे।

    अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा रन

    IPL के इस सीजन में किशन ने अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड (516 रन) भी अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके ही साथी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (512 रन, 2018) के नाम था। आपको बता दें, एक सीजन में अनकैप्ड खिलाड़ियों (भारतीय और विदेशी) द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श के नाम है, जिन्होंने IPL 2008 में 616 रन बनाए थे।

    इस सीजन में बल्ले से निरंतर रहे किशन

    किशन ने इस सीजन में निरंतरता से प्रदर्शन किया। IPL 2020 में उनके स्कोर 33*, 55*, 33, 72*, 25, 37, 68*, 7, 28, 0, 31, 28 और 99 रहे।

    किशन ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

    MI के युवा बल्लेबाज किशन ने इस बार अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। IPL के 13वें सीजन में किशन ने सर्वाधिक 30 छक्के लगाए। उनके बाद इस सूचि में RR के संजू सैमसन (26) रहे। किशन ने ग्रुप स्टेज में RCB के खिलाफ हुए मैच में नौ छक्के लगाए। इसके साथ ही वह इस सीजन में संयुक्त रूप से (सैमसन के साथ) सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2020 के दिलचस्प आंकड़ों और रिकार्ड्स पर एक नजर क्रिकेट समाचार
    इस IPL सीजन के पांच बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन, लगी विकटों की झड़ी क्रिकेट समाचार
    अगले IPL में हो सकती हैं नौ टीमें, BCCI बना रही योजना- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    IPL 2020: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स को कितनी इनामी राशि मिली? क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    रोहित को सीमित ओवरों का कप्तान नहीं बनाया गया तो टीम का दुर्भाग्य होगा- गौतम गंभीर रोहित शर्मा
    IPL 2020: ऑरेंज कैप, पर्पल कैप और अन्य पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: मुंबई इंडियंस फिर बनी चैंपियन, ये रहीं टूर्नामेंट की अहम बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    BCCI ने मांगे नेशनल सेलेक्टर्स के लिए आवेदन, जानिए क्या है योग्यता भारतीय क्रिकेट टीम
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023