NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दिसंबर में होगी IPL 2020 के लिए नीलामी, तारीख का हुआ ऐलान
    दिसंबर में होगी IPL 2020 के लिए नीलामी, तारीख का हुआ ऐलान
    खेलकूद

    दिसंबर में होगी IPL 2020 के लिए नीलामी, तारीख का हुआ ऐलान

    लेखन Neeraj Pandey
    October 01, 2019 | 02:47 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिसंबर में होगी IPL 2020 के लिए नीलामी, तारीख का हुआ ऐलान

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 के लिए नीलामी का आयोजन 19 दिसंबर को कोलकाता में होगा। ESPNCricinfo के मुताबिक नीलामी का आयोजन IPL ट्रेडिंग विंडो के बाद होगा जो 14 नवंबर को बंद होगी। BCCI ने पहले ही सभी आठ फ्रेंचाइजियों को विंडो के बंद होने की जानकारी दे दी है। ट्रेडिंग विंडो के बंद होने से पहले ही टीमें खिलाड़ियों की अदला-बदली पूरा कर सकती हैं। जानें नीलामी से जुड़ी अहम बातें।

    इस बार 85 करोड़ रूपये खर्च कर सकेंगी फ्रेंचाइजी

    IPL 2019 के लिए टीमों को 82 करोड़ रुपये खर्च करने की अनुमति मिली थी, लेकिन इस बार वे 85 करोड़ रूपये खर्च कर सकेंगे। तीन करोड़ रूपये अतिरिक्त मिलने के अलावा फ्रेंचाइजी उस पैसे को भी खर्च कर सकेंगी जो उनके 2019 नीलामी में खर्च के बाद बच गए थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास सबसे कम (1.8 करोड़ रूपये) फंड बचे हैं तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स के पास सबसे ज़्यादा 7.7 करोड़ रूपये बचे हैं।

    फ्रेंचाइजी मालिक ने कहा, हम और जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं

    एक फ्रेंचाइजी के मालिक ने कहा, "हमें जानकारी दी गई है कि ट्रेडिंग 14 नवंबर तक पूरी कर लेनी है और नीलामी दिसंबर में होगी। हम और जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"

    ट्रेड विंडो में दिल्ली रही हैै सबसे ज़्यादा व्यस्त

    नीलामी आमतौर पर बेंगलुरु में आयोजित की जाती है, लेकिन पिछली बार इसका आयोजन 18 दिसंबर को जयपुर में किया गया था। इस बार भी यह एक छोटा ऑक्शन होने वाला है। फिलहाल चल रही IPL ट्रेड विंडो में दिल्ली कैपिटल्स सबसे ज़्यादा व्यस्त रही है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में खेलने वाली दिल्ली ने मुंबई इंडियंस के स्पिनर मयंक मार्कंडे को खरीदा है। उन्होंने विंडीज ऑलराउंडर शेर्फेन रुदरफोर्ड को अलविदा कहा है।

    पंजाब के कप्तान अश्विन दिल्ली ज्वाइन करेंगे- रिपोर्ट्स

    रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली कैश डील में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन को भी खरीदने के बारे में सोच रही है। यदि ऐसा होता है तो अश्विन का पंजाब के साथ दो साल का रिश्ता खत्म हो जाएगा। अश्विन ने 2018 में 7.6 करोड़ रूपये में पंजाब ज्वाइन किया था। कुछ रिपोर्ट्स यह भी दावा कर रही हैं कि दिल्ली IPL 2020 के लिए राजस्थान के खिलाड़ी अजिंक्या रहाणे को भी साइन करने की कोशिश कर रही है।

    IPL 2020 से पहले टीमों के पास शेष राशि

    चेन्नई सुपर किंग्स- 3.2 करोड़ रूपये। दिल्ली कैपिटल्स- 7.7 करोड़ रूपये। किंग्स इलेवन पंजाब- 3.7 करोड़ रूपये। कोलकाता नाइटराइडर्स- 6.05 करोड़ रूपये। मुंबई इंडियंस- 3.55 करोड़ रूपये। राजस्थान रॉयल्स- 7.15 करोड़ रूपये। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 1.80 करोड़ रूपये। सनराइजर्स हैदराबाद- 5.30 करोड़ रूपये।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    IPL 12
    दिल्ली कैपिटल्स
    आईपीएल समाचार

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    IPL 2020: रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाजी कोच बन सकते हैं संजय बांगड़ क्रिकेट समाचार
    IPL 2020: RCB ने माइक हेसन को सौंपा यह अहम पद, साइन कैटिच बने हेड कोच इंडियन प्रीमियर लीग
    दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डू प्लेसी ने डेल स्टेन की चोट के लिए IPL को ठहराया दोषी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    IPL 2019: प्लेऑफ में क्वालीफाई न करने वाली टीमों की बेस्ट प्लेइंग इलेवन कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 12

    रवि शास्त्री की जगह भारतीय टीम का कोच बनने को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा बयान सौरव गांगुली
    रबाडा को IPL नहीं खेलने देना चाहते थे डू प्लेसी, पाकिस्तान से हारने पर किया खुलासा दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2019: यह खिलाड़ी कर सकता है चोटिल केदार जाधव को रिप्लेस भारतीय क्रिकेट टीम
    सचिन तेंदुलकर ने इस भारतीय गेंदबाज़ को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL: KXIP में हो सकते हैं बड़े फेर बदल, केएल राहुल बन सकते हैं नए कप्तान इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: क्या अश्विन को रिलीज करने के बारे में सोच रही है किंग्स इलेवन पंजाब? राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2019: जानें, ट्रॉफी जीतने वाली टीम को कितने रुपये मिलेंगे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 Qualifier 2: CSK ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया, 8वीं बार फाइनल में किया प्रवेश इंडियन प्रीमियर लीग

    आईपीएल समाचार

    एस श्रीसंत का बड़ा खुलासा, कहा- 20-21 खिलाड़ी IPL में कर चुके हैं मैच फिक्सिंग इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: दिसंबर में सजेगी खिलाड़ियों की मंडी, जानिए नीलामी में कितना खर्च करेंगी फ्रेंचाइज़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    अगले सीजन IPL में खेल सकती हैं 8 की बजाय 10 टीमें BCCI
    क्रिकेटर रसिख सलाम ने छिपाई थी असली उम्र, BCCI ने किया दो साल के लिए बैन BCCI
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023