NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / #HappyBirthdayDhoni: कैप्टन कूल के बारे में कुछ दिलचस्प फैक्ट जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे
    अगली खबर
    #HappyBirthdayDhoni: कैप्टन कूल के बारे में कुछ दिलचस्प फैक्ट जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे

    #HappyBirthdayDhoni: कैप्टन कूल के बारे में कुछ दिलचस्प फैक्ट जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे

    लेखन Neeraj Pandey
    Jul 07, 2019
    04:32 pm

    क्या है खबर?

    भारत के महानतम विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी आज 38 साल के हो गए।

    लगभग 15 साल से ज़्यादा लंबे करियर में धोनी ने एक खिलाड़ी और एक कप्तान दोनों के रूप में लगभग सबकुछ हासिल किया है।

    धोनी का करियर बेहद शानदार रहा है और वह भारत के महान खिलाड़ियों में से एक हैं।

    इंग्लैंड में चल रहे विश्व कप में धोनी भारत के लिए खेल रहे हैं और हम नजर डाल रहे हैं उनसे जुड़े कुछ फैक्ट्स पर।

    डेब्यू

    डेब्यू मैच में शून्य पर हुए आउट

    बहुत पुरानी कहावत है कि हर महान कहानी की शुरुआत दुखदायी ही होती है।

    धोनी को भी भारत के लिए अपने डेब्यू के दौरान ऐसे ही चीज से गुजरना पड़ा था।

    23 दिसंबर, 2004 धोनी के लिए यादगार नहीं रहा क्योंकि वह अपने डेब्यू मुकाबले में बिना कोई गेंद खेले शून्य पर आउट हो गए थे।

    धोनी के लिए डेब्यू तो अच्छा नहीं रहा, लेकिन हम सबको पता है कि उसके बाद क्या हुआ।

    रणजी ट्रॉफी

    18 साल की उम्र में किया रणजी ट्रॉफी डेब्यू

    इंटरनेशनल डेब्यू से पहले उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपना नाम बना लिया था।

    भले ही वह अब झारखंड के लिए खेलते हैं, लेकिन अलगाव होने से पहले वह बिहार के लिए खेलते थे।

    उन्होंने अपना रणजी ट्रॉफी डेब्यू 1999-2000 सीजन में किया था और उस समय वह मात्र 18 साल के थे।

    आज तक धोनी ने 131 फर्स्ट-क्लास मुकाबले खेले हैं और 7,038 रन बना चुके हैं।

    फुटबॉल

    क्रिकेट खेलना शुरु करने से पहले फुटबॉल खेलते थे धोनी

    भले ही धोनी फिलहाल विश्व के सबसे महान क्रिकेटर्स में से एक हैं, लेकिन यदि धोनी ने अपने पहले स्पोर्ट को नहीं छोड़ा होता तो शायद कहानी कुछ और हो सकती थी।

    क्रिकेट खेलना शुरु करने से पहले धोनी फुटबॉल फैन थे और वह अपने स्कूल में फुटबॉल खेलते थे।

    गोलकीपर धोनी पर स्कूल कोच की निगाह पड़ी और उसके बाद धोनी क्रिकेट खेलने लगे।

    लेफ्टिनेंट कर्नल

    पैराशूट रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं एम एस धोनी

    भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ एम एस धोनी भारतीय सेना में हैं। धोनी को सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक प्रदान की गई है।

    धोनी भारतीय सेना के पैराशूट रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं।

    टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी फिलहाल सीमित ओवरों में भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं।

    भारत को 2011 विश्व कप जिताने के बाद धोनी को इस सम्मान से नवाज़ा गया था। और धोनी समय मिलने पर सेना के कार्यक्रमों में भी शामिल होते हैं।

    हेलीकॉप्टर शॉट

    धोनी ने नहीं की थी हेलीकॉप्टर शॉट की खोज

    धोनी की बल्लेबाजी में एक सबसे बेहतरीन चीज जो है वह है उनका ट्रेडमार्क शॉट जिसे हेलीकॉप्टर शॉट के रूप में जाना जाता है।

    भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में इस शॉट को खेलने और इसका नाम रखने वाले धोनी पहले खिलाड़ी थे, लेकिन उन्होंने इसकी खोज नहीं की थी।

    यह शॉट खेलना उन्हें झारखंड के पूर्व क्रिकेटर संतोष लाल ने सिखाया था। धोनी ने बाद में खुद को इस शॉट में माहिर कर लिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महेंद्र सिंह धोनी
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट विश्व कप

    ताज़ा खबरें

    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस
    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट
    भारत में साल 2026 तक होगी 10 लाख AI पेशेवरों की आवश्यकता, रिपोर्ट में दावा  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    महेंद्र सिंह धोनी

    IPL 2019 Match 29: CSK से पिछली हार का बदला लेना चाहेगी KKR, जानें संभावित टीमें कोलकाता नाइट राइडर्स
    विश्व कप 2019: BCCI ने किया भारतीय टीम का ऐलान, शंकर और कार्तिक को मिला मौका विराट कोहली
    IPL 2019 Match 39: CSK से बदला लेना चाहेगी RCB, जानें, संभावित एकादश और ड्रीम इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    #RCBvCSK: बेकार गई धोेनी की अदभुत पारी, रोमांचक मुकाबले में RCB ने CSK को हराया इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    विश्व कप 2019: भारत ने पाकिस्तान को 89 रनों से हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    लगभग तीन मैचों के लिए बाहर हुए भुवनेश्वर, कोहली ने की उनके रिप्लेसमेंट की घोषणा पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    भारत बनाम पाकिस्तान: भारत की जीत, जानें दोनों टीमों ने क्या सही किया और क्या गलत पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तानी कप्तान सरफराज की अपने खिलाड़ियों को चेतावनी, कहा- सबको घर वापिस जाना है, प्रदर्शन सुधारो पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    क्रिकेट विश्व कप

    विश्व कप 2019: भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकार्ड्स विराट कोहली
    प्लेइंग इलेवन में रविंद्र जडेजा को जगह न मिलने पर बहन नाराज़, कहा- ये अपमान है क्रिकेट समाचार
    विश्व कप 2019 में अब तक के 5 सबसे बढ़िया लम्हें डेविड वार्नर
    विश्व कप 2019: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के विश्व कप के आंकड़े और पिच रिपोर्ट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025