NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: इन चोटों ने खत्म किया सबसे बड़े रेसलर अंडरटेकर का करियर, जानें
    खेलकूद

    WWE: इन चोटों ने खत्म किया सबसे बड़े रेसलर अंडरटेकर का करियर, जानें

    WWE: इन चोटों ने खत्म किया सबसे बड़े रेसलर अंडरटेकर का करियर, जानें
    लेखन Neeraj Pandey
    Apr 25, 2019, 04:52 pm 1 मिनट में पढ़ें
    WWE: इन चोटों ने खत्म किया सबसे बड़े रेसलर अंडरटेकर का करियर, जानें

    अंडरटेकर WWE के सबसे बड़े रेसलर रहे हैं और उन्होंने लगभग तीन दशक तक रेसलिंग जगत पर राज किया है। इतने लंबे करियर में उन्हें अनगिनत बार चोटों का सामना करना पड़ा है और इन्हीं चोटों ने उन्हें रिंग से काफी दूर कर दिया है। फिलहाल अंडरटेकर रिंग में दिखाई नहीं देते हैं और यदि साल में एक बार दिखते भी हैं तो बेहद छोटे सेगमेंट में दिखते हैं। जानें, अंडरटेकर का करियर खत्म करने वाली चोटों के बारे में।

    कंधे में लगी बेहद खतरनाक चोट

    अंडरटेकर के करियर की सबसे खतरनाक चोट उनके कंधे में लगी थी और 2010 में डॉक्टर्स ने यह भी कह दिया था कि सर्जरी करके भी इस चोट को सही नहीं किया जा सकता है। इसी कारण डेडमैन ने साल में एक बार ही काम करना शुरु कर दिया ताकि उन्हें अपने कंधे को सही करने के लिए समय मिल सके। रेसलमेनिया 30 के दौरान भी उन्हें कंधे की चोट ने काफी परेशान किया था।

    रेसलमेनिया 25 के बाद करवाई कूल्हे की सर्जरी

    आमतौर पर 65-70 साल के बुजुर्ग लोगों को कूल्हे में समस्या होती है, लेकिन अंडरटेकर को 49 साल की उम्र में ही इस समस्या का सामना करना पड़ा था। रेसलमेनिया 25 पर शॉन माइकल्स के खिलाफ अपने क्लासिक मुकाबले के बाद अंडरटेकर ने कूल्हे की सर्जरी भी करवाई थी और उसके बाद उनका रिंग में लौटना बेहद मुश्किल हो गया था। हालांकि, अंडरटेकर ने उसके बाद भी रेसलिंग करना जारी रखा था।

    अनियमित रूप से बढ़ा वजन

    रेसलर्स के लिए अपने शरीर को मेंटेन रखना बेहद जरूरी होता है और वजन ज़्यादा होने की स्थिति में चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। अंडरटेकर अपने शरीर को मेंटेन रखने में विफल रहे हैं और कोई भी उन्हें देखकर कह सकता है कि उनका वजन उनके कंट्रोल में नहीं है। लंबाई काफी ज़्यादा और वजनी शरीर को नहीं संभाल पाने के कारण भी अंडरटेकर ने खुद को कई बार चोटिल किया है।

    पीठ और चेहरे पर लीग चोट

    माबेल के साथ मुकाबले के दौरान अंडरटेकर को चोट लगी थी जिसके कारण उनकी आंखों में चोट लगी थी और गाल की हड्डियां भी टूट गई थीं। कमर की चोट के कारण अंडरटेकर को 90 के दशक में लंबे समय तक रिंग से दूर रहना पड़ा था। भले ही अंडरटेकर ने इतना लंबा करियर बिताया, लेकिन इस चोट ने समय-समय पर उन्हें परेशान किया। ब्रॉक लेसनर के खिलाफ मुकाबले के दौरान एक बार फिर उनकी कमर में चोट लगी थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    अंडरटेकर

    WWE

    WWE: जानें, किसको डेट कर रही हैं टॉप महिला सुपरस्टार्स WWE रेसलमेनिया
    WWE: 'मनी इन द बैंक' के लिए घोषित हुए चार मुकाबले, जानिए कौन किससे भिड़ेगा WWE रेसलमेनिया
    WWE हाल ऑफ फेम से जुड़ी पूरी जानकारी और इसमें शामिल हो चुके कुछ बड़े नाम WWE रेसलमेनिया
    WWE: फैंस से भिड़े रेसलर्स, देखें फैंस और रेसलर्स के बीच हुई लड़ाइयों के वीडियो WWE रेसलमेनिया

    WWE रेसलमेनिया

    'द रॉक' के पर्सनल जिम 'Iron Paradise' की 5 दिलचस्प बातें जिन्हें जरूर जानना चाहेंगे आप WWE
    जानें, WWE में आ चुकीं टॉप-5 अभिनेत्रियों और मॉडल्स के बारे में WWE
    WWE: इन सुपरस्टार्स को फाइट के दौरान लगी चोटों ने किया रेसलिंग छोड़ने पर मजबूर WWE
    WWE: जानें, कंपनी के पांच सबसे कम वजन वाले रेसलर्स के बारे में WWE

    अंडरटेकर

    क्या 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में अक्षय ने असली अंडरटेकर को हराया था? अभिनेता ने बतायी सच्चाई अक्षय कुमार
    WWE स्टार अंडरटेकर ने अक्षय कुमार के साथ असली मैच खेलने की जतायी इच्छा अक्षय कुमार

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023