LOADING...
भारतीय महिला टीम ने पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को हराया, अरुंधति रेड्डी ने की घातक गेंदबाजी
भारतीय टीम ने सीरीज में बनाई बढ़त (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

भारतीय महिला टीम ने पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को हराया, अरुंधति रेड्डी ने की घातक गेंदबाजी

Feb 15, 2026
05:02 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सिडनी में खेले गए पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को हराया। मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 133 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने जब 5.1 ओवर के बाद 50/1 का स्कोर बनाया था, तब बारिश के खलल के चलते मैच आगे नहीं हो पाया और आखिरकार डक वर्थ लुईस (DLS) की बदौलत भारत को विजेता घोषित किया गया।

लेखा-जोखा 

DLS की बदौलत 21 रन से जीता भारत 

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को बेथ मूनी (5) और जॉर्जिया वोल (18) के रूप में शुरुआती झटके लगे। इसके बाद फीबी लिचफील्ड (26) और जॉर्जिया वेयरहम (30) ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। भारत की ओर से अरुंधति रेड्डी ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। जवाब में भारत से शफाली वर्मा 11 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुई। बारिश से मैच रुकने तक स्मृति मंधाना (16) और जेमिमा रोड्रिगेज (9) क्रीज पर थी।

अरुंधति रेड्डी

अरुंधति रेड्डी ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ 

अरुंधति रेड्डी ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया। दाएं हाथ की इस तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख बल्लेबाज एलिस पेरी (20) को आउट करते हुए विकेटों का खाता खोला। इसके बाद उन्होंने लिचफील्ड, डार्सी ब्राउन और वेयरहम को भी अपनी गेंदबाजी में पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने अपने 4 ओवर में 22 रन देते हुए 4 विकेट लिए। अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 26.14 की औसत से 41 विकेट लिए हैं।

Advertisement

जानकारी

भारत ने सीरीज में बनाई बढ़त 

भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की। अब सीरीज का दूसरा मैच 19 फरवरी को कैनबरा और तीसरा टी-20 मुकाबला 21 फरवरी को एडिलेड में खेला जाएगा।

Advertisement

पेरी 

पेरी ने रनों के मामले में सराह टेलर को पीछे छोड़ा 

ऑस्ट्रेलिया की पेरी ने 11 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 20 रन बनाए। इस बीच उन्होंने रनों के मामले में इंग्लैंड की पूर्व दिग्गज सराह टेलर को पीछे छोड़ा। पेरी के नाम अब 112 पारियों में 30.88 की औसत और 117.21 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,193 रन हो गए हैं, जिसमें 9 अर्धशतक शामिल हैं। टेलर ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत 2,177 रन के साथ किया था।

Advertisement