भारतीय महिला क्रिकेटर एस मेघना ने सिर्फ 30 साल की उम्र में लिया संन्यास
क्या है खबर?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शीर्षक्रम की बल्लेबाज एस मेघना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया। वह लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रही थी और 2022 में आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय मैच में खेली थी। उन्होंने पिछले एक साल में कोई पेशेवर मैच नहीं खेला था। दिलचस्प रूप से उन्होंने सिर्फ 30 साल की उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
पोस्ट
मेघना ने सोशल मीडिया पर की संन्यास की घोषणा
मेघना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा, 'एक खिलाड़ी के तौर पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करते हुए मेरा दिल कृतज्ञता से भर गया है। खेल का मैदान मेरे लिए दूसरे घर जैसा रहा है। इसने मुझे मुश्किलों का सामना करना और विनम्र रहना सिखाया, साथ ही मुझे ऐसी यादें और दोस्त दिए, जो जीवन भर मेरे साथ रहेंगे।'
पोस्ट
मेघना ने अपने कोच और साथियों का आभार व्यक्त किया
मेघना ने अपने कोच, साथियों और सपोर्ट स्टाफ का भी आभार व्यक्त किया।
उन्होंने लिखा, 'मेरे कोचों, साथियों और सपोर्ट स्टाफ को मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करने और मेरे साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने के लिए धन्यवाद।'
उन्होंने आगे लिखा, 'भले ही मेरे क्रिकेट के दिन खत्म हो रहे हैं, लेकिन क्रिकेट के साथ मेरा रिश्ता कभी नहीं टूटेगा। मैं हमेशा इस खेल से गहराई से जुड़ी रहूंगी।'
करियर
कैसा रहा मेघना का अंतरराष्ट्रीय करियर?
मेघना ने 2016 में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था।
उन्होंने 17 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 18.42 की औसत और 102.78 की स्ट्राइक रेट से 258 रन बनाए। इस बीच उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया।
दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने 2022 में वनडे करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने भारत से 3 वनडे खेले, जिसमें 38.00 की औसत और 108.57 की स्ट्राइक रेट से 114 रन बनाए।
WPL
WPL में RCB से खिताब जीत चुकी है मेघना
मेघना ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के 3 सीजन खेले।
वह एक साल गुजरात जायंट्स और फिर 2 साल तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का हिस्सा रहे।
वह 2024 में खिताब जीतने वाली RCB की टीम का हिस्सा थीं।
WPL करियर में उन्होंने 15 मैचों में 23.23 की औसत और 118.43 की स्ट्राइक रेट के साथ 302 रन बनाए।
वह आखिरी बार WPL में 2025 में खेलती हुई नजर आई थी।