NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टोक्यो ओलंपिक: ग्रेट ब्रिटेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम को हराया, भारत की लगातार तीसरी हार
    खेलकूद

    टोक्यो ओलंपिक: ग्रेट ब्रिटेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम को हराया, भारत की लगातार तीसरी हार

    टोक्यो ओलंपिक: ग्रेट ब्रिटेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम को हराया, भारत की लगातार तीसरी हार
    लेखन Neeraj Pandey
    Jul 28, 2021, 08:08 am 1 मिनट में पढ़ें
    टोक्यो ओलंपिक: ग्रेट ब्रिटेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम को हराया, भारत की लगातार तीसरी हार

    टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम को लगातार तीसरी हार मिली है। ग्रेट ब्रिटेन ने भारतीय महिलाओं को 4-1 से मात दी है। इंग्लैंड के लिए हन्ना मार्टिन ने सबसे अधिक दो गोल दागे। भारतीय खिलाड़ियों ने भी लगातार मौके हासिल किए, लेकिन जर्मनी के खिलाफ मैच की तरह इस मैच में भी उनकी फिनिशिंग बेहद खराब रही। आइए जानते हैं कैसा रहा भारत और ब्रिटेन के बीच का मुकाबला।

    हन्ना मार्टिन ने दिलाई ब्रिटेन को 2-0 की बढ़त

    मैच की शुरुआत में ही भारतीय टीम ने गलती की और दूसरे ही मिनट में इंग्लैंड बढ़त हासिल कर चुकी थी। हन्ना मार्टिन ने इंग्लैंड के लिए पहला गोल दागा। इसके बाद पहले क्वार्टर में इंग्लैंड ने लगातार गोल दागने की कोशिश की। दूसरे क्वार्टर में भी इंग्लैंड ने शुरुआत में ही गोल दागा। एक बार फिर मार्टिन के स्टिक से ही गोल आया। भारतीय गोलकीपर सविता ने पहला शॉट रोक लिया था, लेकिन दूसरा नहीं रोक सकी।

    पेनल्टी कॉर्नर पर आया भारत का इकलौता गोल

    2-0 से पिछड़ रही भारतीय टीम लगातार वापसी करने की कोशिश कर रही थी और दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर के रूप में वापसी का मौका मिला। पेनल्टी कॉर्नर पर गुरजीत कौर ने शानदार शॉट लिया जिसे डिफलेक्ट करके शर्मिला देवी ने गोल दागा। मैच में यह भारत का तीसरा पेनल्टी कॉर्नर था जिस पर उन्हें पहला गोल मिला था। शर्मिला ने गोलपोस्ट के करीब डाइव लगाते हुए गोल दागा था।

    अंतिम क्वार्टर में ब्रिटेन ने पेनल्टी स्ट्रोक पर दागा गोल

    मैच समाप्त होने से चार मिनट पहले ब्रिटेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला। लगातार दो कॉर्नर के बाद यह पेनल्टी स्ट्रोक में तब्दील हो गया। पेनल्टी स्ट्रोक पर ब्रिटेन ने मैच का अपना चौथा गोल दागा। ब्रिटेन को कुल नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले थे जिसमें से एक को ही वे गोल में तब्दील कर सकी थीं। भारत ने सात में से एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला था।

    पांचवें स्थान पर है भारत

    अब तक अपने तीनों मैच गंवाने वाली भारत पूल A में पांचवें स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका ने भी अपने तीनों मैच गंवाए हैं और वे छठे स्थान पर हैं। टॉप-4 टीमों को क्वार्टर फाइनल में जगह मिलेगी। भारत के लिए अब क्वार्टर फाइनल में जाने की राह कठिन हो गई है। उन्हें अगले तीन मैचों में अपने परिणाम के अलावा आयरलैंड के मैचों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हॉकी समाचार
    ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक

    ताज़ा खबरें

    लैटिन अमेरिका पर दिखा चीन का एक और जासूसी गुब्बारा, ब्लिंकन ने रद्द की चीन यात्रा चीन समाचार
    चुकंदर के जूस को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ खान-पान
    मारुति सुजुकी सियाज और इग्निस पर मिल रही 45,000 रुपये तक  की छूट, जानिए ऑफर  मारुति सुजुकी
    स्विट्जरलैंड के बेकर ने बनाया सबसे बड़ा पहनने योग्य केक, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम   स्विट्जरलैंड

    हॉकी समाचार

    हॉकी: रैंकिंग में नंबर एक टीम बनी विश्व चैंपियन जर्मनी, भारत छठे स्थान पर बरकरार  हॉकी टूर्नामेंट
    भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने अपने पद से दिया इस्तीफा भारतीय हॉकी टीम
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार जीता खिताब  हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराया, जानिए अन्य मैचों के नतीजे  हॉकी विश्व कप

    ओलंपिक

    पोलैंड के खेल मंत्री का दावा, कहा- 40 देश कर सकते हैं पेरिस ओलंपिक का बहिष्कार  अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति
    हॉकी: खेती से लेकर भारतीय टीम का कप्तान बनने तक, जानिए कैसा रहा हरमनप्रीत का सफर हरमनप्रीत सिंह
    लॉस एंजेलिस ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने पर संशय बरकरार, ICC ने यह की सिफारिश क्रिकेट समाचार
    विनेश फोगाट और साक्षी मलिक का बड़ा आरोप, कहा- WFI अध्यक्ष करते हैं यौन उत्पीड़न विनेश फोगाट

    टोक्यो ओलंपिक

    आंदोलनरत पहलवानों ने IOA प्रमुख पीटी उषा को लिखा पत्र, रखी ये प्रमुख मांगे विनेश फोगाट
    हॉकी विश्व कप: किसान परिवार के शमशेर सिंह ने कैसे पूरा किया भारतीय टीम का सफर? हॉकी विश्व कप
    हॉकी विश्व कप: गोलकीपर श्रीजेश के लिए पिता को बेचनी पड़ी थी गाय, जानिए उनकी कहानी हॉकी विश्व कप
    इस साल नीरज चोपड़ा पर लिखे गए उसैन बोल्ट से ज्यादा आर्टिकल, बनाया रिकॉर्ड नीरज चोपड़ा

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023