श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर चयन समिति ने अगले महीने श्रीलंका दौरे पर खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। इसकी कमान शुभमन गिल के हाथों में रहेगी। इसी तरह टीम में करीब 8 महीने बाद ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है। इसके अलावा चयन समिति ने सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में मौका दिया है। उन्हें चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह टीम में लिया गया है।
टीम
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने देवदत्त पडिक्कल और यशस्वी जायसवाल को बतौर सलामी बल्लेबाज टीम में चुना है। मध्यक्रम की जिम्मेदारी केएल राहुल, कप्तान गिल, साई सदुर्शन और ऋषभ पंत के कंधों पर होगी।
टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, देवदत्त पड्डिकल, सारांश जैन।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम
🚨 News 🚨#TeamIndia's squad for the 2⃣-match Test Series against Sri Lanka announced
— BCCI (@BCCI) July 28, 2026
Note: Washington Sundar was not available for selection for the first Test.
More Details ▶️ https://t.co/Vk0Xd8Axmq #SLvIND pic.twitter.com/NuCcKBohMj
मंजूरी
COE की मंजूरी पर निर्भर होगी बुमराह और सुदर्शन की उपलब्धता
BCCI के आधिकारिक बयान के अनुसार, टीम में चुने गए बुमराह और सुदर्शन अभी बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में फिटनेस हासिल करने में जुटे हैं। ऐसे में टीम में उनकी उपलब्धता COE से फिटनेस मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगी।
इसी तरह इंग्लैंड दौरे पर हैमस्ट्रिंग में चोट से जूझ रहे सुंदर अभी ठीक नहीं हो पाए हैं और वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
इसी तरह ध्रुव जुरेल को बैकअप कीपर के रूप में चुना है।
कार्यक्रम
कैसा रहेगा टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम?
श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी। हालांकि, इससे पहले भारतीय टीम 7 से 10 अगस्त तक कोलंबो में 4 दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।
इसके बाद पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त तक गाले में और दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबों में खेला जाएगा।
यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा होगी। इस सीरीज में जीत हासिल कर भारतीय टीम WTC अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी।
प्रदर्शन
घरेलू क्रिकेट में कैसा रहा है सारांश का प्रदर्शन?
BCCI ने मध्य प्रदेश के 33 वर्षीय ऑलराउंडर स्पिनर सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है।
सारांश ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अब तक 54 मैचों की 97 पारियों में 27.30 की औसत और 3.01 की इकॉनमी से 188 विकेट चटकाए हैं। इसमें 10 बार 4 और 10 बार 5 विकेट हॉल शामिल हैं।
इसी तरह उन्होंने 85 पारियों में 2,223 रन भी बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं।