NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अर्जुन लाल और अरविंद सिंह की भारतीय रोइंग टीम ने ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई
    अगली खबर
    अर्जुन लाल और अरविंद सिंह की भारतीय रोइंग टीम ने ओलंपिक के लिए किया  क्वालीफाई

    अर्जुन लाल और अरविंद सिंह की भारतीय रोइंग टीम ने ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

    लेखन अंकित पसबोला
    May 07, 2021
    06:17 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय नौकाचालक अर्जुल लाल जाट और अरविंद सिंह की जोड़ी ने पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।

    शुक्रवार को इस भारतीय जोड़ी ने टोक्यो में एशिया-ओसेनिया महाद्वीपीय क्वालीफाइंग रेगेटा की अंतिम रेस में दूसरे स्थान पर रहकर ओलंपिक टिकट कटवाया।

    एक अन्य भारतीय नौकाचालक जाकर खान पुरुष सिंगल्स स्कल्स फाइनल में चौथे स्थान पर रहने के बावजूद ओलंपिक में जगह नहीं बना सके।

    जानकारी

    एक देश से केवल एक नाव ही इस रेगेटा में क्वालीफाई करती है

    पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स में शीर्ष तीन स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करते हैं।

    रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष राजलक्ष्मी देव ने PTI से कहा, "एक देश से केवल एक नाव ही इस रेगेटा में क्वालीफाई करती है। अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स में दूसरे स्थान पर रहे हैं, इसीलिए उन्होंने ओलंपिक कोटा हासिल किया है।

    बयान

    जाकर खान दुर्भाग्य से चूक गए- राजलक्ष्मी

    राजलक्ष्मी ने आगे कहा, ''जाकर खान पुरुष सिंगल्स स्कल्स में चौथे स्थान पर रहे थे लेकिन दुर्भाग्य से वह ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर पाएंगे। अर्जुन लाल और अरविंद सिंह ने उनसे बेहतर स्थान हासिल किया है, इसीलिए वरीयता के हिसाब से उन्होंने क्वालीफाई किया है।"

    पुरुष एकल वर्ग में पांच ओलंपिक कोटा दावं पर थे लेकिन जाकर क्वालीफाई करने से चूक गये।

    बयान

    ओलंपिक में हमारी एकमात्र यही भागीदारी होगी- राजलक्ष्मी

    23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक में अर्जुन लाल और अरविंद सिंह की जोड़ी ही भारत का प्रतिनिधित्व करेगी क्योंकि कोरोना महामारी के कारण भारत अन्य ओलंपिक क्वालीफायर्स में हिस्सा नहीं ले पाएगा।

    राजलक्ष्मी ने कहा, ''इटली में एक अन्य ओलंपिक क्वालीफायर होना है लेकिन कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए हम किसी खिलाड़ी को वहां नहीं भेज रहे हैं। इसलिए ओलंपिक में हमारी एकमात्र यही भागीदारी होगी।"

    आंकड़े

    कोरोना से बेहाल है भारत

    भारत में बिगड़ते कोरोना के हालातों के बीच कई देशों ने यात्रा प्रतिबंध लगाए हुए हैं।

    बीते गुरुवार में भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आए और 3,915 मरीजों की मौत हुई। महामारी की शुरुआत के बाद ये एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा नए मामले हैं।

    देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,14,91,598 हो गई है। इनमें से 2,34,083 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टोक्यो ओलंपिक

    ताज़ा खबरें

    ...जब सलमान खान की पार्टी में बही शराब, सीढ़ियों से लुढ़कते-लुढ़कते सेट पर पहुंचा रूसी क्रू सलमान खान
    MG कॉमेट EV की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए अब कितनी हुई  MG मोटर्स
    भारत ने ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का किया सफल परीक्षण; जानें ये कितना ताकतवर, क्या है खासियत? पाकिस्तान समाचार
    कौन है सबसे तेजी से घूमने वाला ग्रह और अन्य ग्रहों की क्या है रफ्तार? सौरमंडल

    टोक्यो ओलंपिक

    भारतीय लांग जम्पर मुरली श्रीशंकर ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया, बनाया रिकॉर्ड ओलंपिक
    शरत कमल समेत चार भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई टेबल टेनिस
    डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया, नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया ​ एथलेटिक्स
    टोक्यो ओलंपिक: कोरोना वायरस के खतरों के मद्देनजर विदेशी फैंस के आने पर लगी पाबंदी ओलंपिक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025