NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024 संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सूची जारी, कुल 333 नामों पर लगेगी बोली
    अगली खबर
    IPL 2024 संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सूची जारी, कुल 333 नामों पर लगेगी बोली
    IPL 2024 के लिए नीलामी 19 दिसंबर को होगी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024 संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सूची जारी, कुल 333 नामों पर लगेगी बोली

    लेखन मनोज शर्मा
    Dec 11, 2023
    10:00 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार रात इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2024 संस्करण के लिए नीलामी सूची जारी कर दी।

    19 दिसंबर को होने वाली नीलामी के लिए कुल 333 खिलाड़ियों को सूची में शामिल किया गया है।

    इनमें से 214 भारतीय खिलाड़ी और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं, जिनमें एसोसिएट देशों के दो खिलाड़ी भी शामिल हैं।

    आइए इस खबर के बारे में और अधिक विस्तार से जानते हैं।

    रिपोर्ट

    ऑस्ट्रेलिया के 7 खिलाड़ी 2 करोड़ के आधार मूल्य के साथ मैदान में 

    ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस पिछले सीजन से हटने के बाद IPL में नीलामी के जरिए वापस आ गए हैं।

    तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क लंबे अंतराल के बाद फिर से नीलामी का हिस्सा होंगे।

    जोश हेजलवुड भी नीलामी में उतरेंगे। हालांकि, वह अपने बच्चे के जन्म के चलते आगामी संस्करण के पहले भाग में खेलने से चूक सकते हैं।

    नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के 7 खिलाड़ी 2 करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ नीलामी में शामिल होंगे।

    ट्विटर पोस्ट

    IPL 2024 के लिए नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी

    🚨 NEWS 🚨

    IPL 2024 Player Auction list announced.

    The roster for the Indian Premier League (IPL) 2024 Player Auction has been unveiled. The auction is set to take place in Dubai at the Coca-Cola Arena on December 19th, 2023.

    𝗔𝗹𝗹 𝗧𝗵𝗲 𝗗𝗲𝘁𝗮𝗶𝗹𝘀 🔽… pic.twitter.com/w26igPZRBH

    — IndianPremierLeague (@IPL) December 11, 2023

    रिपोर्ट

    इंग्लैंड के 7 और दक्षिण अफ्रीका के 3 खिलाड़ियों का आधार मूल्य 2 करोड़ 

    विस्फोटक युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक समेत इंग्लैंड क्रिकेट टीम के 7 क्रिकेटरों का आधार मूल्य 2 करोड़ रुपये है।

    हाल ही में भारत में आयोजित हुए वनडे विश्व कप 2023 में प्रभावित करने वाले तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी सबसे अधिक आधार मूल्य वाले 3 दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों में से एक हैं।

    न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन, बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान भी शीर्षस्थ आधार मूल्य के साथ नीलामी में उतरेंगे।

    रिपोर्ट

    2 करोड़ आधार मूल्य के 23 खिलाड़ी सूची में 

    2 करोड़ के उच्चतम आरक्षित मूल्य की सूची में 23 खिलाड़ियों को सूचीबद्ध किया गया है। उनमें 3 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।

    खिलाड़ी: हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, हैरी ब्रुक, ट्रेविस हेड, राइली रूसो, स्टीव स्मिथ, गेराल्ड कोएत्जी, पैट कमिंस, क्रिस वोक्स, जोश इंग्लिस, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, मुजीब उर रहमान, आदिल राशिद, रासी वान डेर डुसेन, जेम्स विंस, सीन एबॉट, जेमी ओवरटन, डेविड विली, बेन डकेट, मुस्तफिजुर रहमान

    रिपोर्ट

    1.5 करोड़ आधार मूल्य सूची में 13 खिलाड़ी शामिल 

    दूसरी उच्चतम आधार मूल्य की श्रेणी 1.5 करोड़ रुपये की है जिसमें 13 खिलाड़ी सूचीबद्ध हैं।

    खिलाड़ी: वनिंदु हसरंगा, फिलिप साल्ट, कॉलिन मुनरो, शेरफेन रदरफोर्ड, टॉम कुर्रन, जेसन होल्डर, मोहम्मद नबी, जेम्स नीशम, डैनियल सैम्स, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, झे रिचर्डसन, टिम साउथी

    तीसरी उच्चतम आधार मूल्य की श्रेणी 1 करोड़ रुपये की है जिसमें 14 खिलाड़ी सूचीबद्ध हैं। इसके अलावा 11 खिलाड़ी 75 लाख रुपये के आधार मूल्य वाली श्रेणी में सूचीबद्ध हैं।

    रिपोर्ट

    30 विदेशी खिलाड़ियों समेत 77 स्लॉट खाली 

    IPL नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी और भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी।

    टीमों के लिए अधिकतम 77 स्लॉट भरने के लिए उपलब्ध हैं, जिसमें अधिकतम 30 विदेशी स्लॉट हैं। खर्च करने के लिए कुल उपलब्ध राशि 262.95 करोड़ रुपये है।

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास भरने के लिए सबसे अधिक स्लॉट (12) हैं। जबकि गुजरात टाइटंस (GT) के पास नीलामी में सबसे अधिक राशि (38.15 करोड़ रुपये) शेष हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट
    BCCI

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: असीम मुनीर बने फील्ड मार्शल; क्या होती है ये रैंक, क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? पाकिस्तान समाचार
    ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर सकता है इजरायल, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा ईरान
    सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका ठुकराई सुप्रीम कोर्ट
    TVS एनटॉर्क 125 ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम, बनाया यह रिकॉर्ड  TVS मोटर

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024 की नीलामी में विश्व कप 2023 के इन 5 सितारों पर होगी सबकी नजरें वनडे विश्व कप 2023
    IPL: लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ मेंटर के रूप में जुड़ सकते हैं राहुल द्रविड़- रिपोर्ट राहुल द्रविड़
    IPL 2024: इन प्रमुख खिलाड़ियों को नीलामी से पहले किया जा सकता है रिलीज  सैम कर्रन
    हार्दिक पांड्या का IPL में बतौर कप्तान कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े हार्दिक पांड्या

    क्रिकेट समाचार

    WPL 2024: नीलामी के बाद कुछ ऐसी है मुंबई इंडियंस की टीम, जानिए अहम बातें  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2024: नीलामी के बाद कुछ ऐसी है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम, जानिए अहम बातें  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2024 नीलामी: डिआंड्रा डॉटिन को नहीं मिला खरीददार, जानिए इसके पीछे की वजह विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2024 नीलामी: मेगन शट्ट पर किसी ने नहीं लगाया दांव, जानिए क्या रहा कारण विमेंस प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2024: पंजाब किंग्स ने संजय बांगर को क्रिकेट विकास का नया प्रमुख नियुक्त किया इंडियन प्रीमियर लीग
    WPL 2024 नीलामी: इन खिलाड़ियों के लिए टीमों में मचेगी होड़, लग सकती है बड़ी बोली विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2024 नीलामी: 5 टीमें 165 खिलाड़ियों पर लगाएंगी बोली, जानिए इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी  विमेंस प्रीमियर लीग
    राहुल द्रविड ने दक्षिण अफ्रीका में रिंकू सिंह को दिया सफलता का मंत्र, जानिए क्या कहा राहुल द्रविड़

    BCCI

    वनडे सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ियों को हुई परेशानी, टीम प्रबंधन ने BCCI को लिखा पत्र भारतीय क्रिकेट टीम
    जसप्रीत बुमराह आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से कर सकते हैं वापसी- जय शाह जसप्रीत बुमराह
    वनडे विश्व कप 2023 का संशोधित कार्यक्रम 2-3 दिनों में घोषित किया जाएगा- जय शाह वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023 में होगा केवल फिजिकल टिकट का इस्तेमाल, नहीं मिलेंगे ई-टिकट- जय शाह वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025