Loading...
IPL में डेब्यू करने से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी
सारांश जैन ने किया अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

IPL में डेब्यू करने से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी

Aug 25, 2026
06:17 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे कोलंबो टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से सारांश जैन को डेब्यू करना का मौका मिला। यह किसी भी प्रारूप में उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मैच साबित हुआ। घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले सारांश ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी डेब्यू नहीं किया है। इस बीच उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने IPL डेब्यू (उद्घाटन संस्करण 2008 से) करने से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है।

#1 

मुरली विजय (टेस्ट बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर, 2008)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मुरली विजय ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने 2009 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की ओर से अपना IPL डेब्यू किया था। उन्होंने अपने IPL करियर में 106 मैचों में 25.93 की औसत के साथ 2,619 रन बनाए थे।

अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 61 टेस्ट, 17 वनडे और 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे।

#2 

मोहम्मद शमी (वनडे बनाम पाकिस्तान, दिल्ली, 2013)

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच से किया था।

उन्होंने अपना IPL करियर 2013 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से शुरू किया था। इस तेज गेंदबाज ने अपने IPL करियर में अब तक 132 मैचों में 29.02 की औसत के साथ 145 विकेट लिए हैं।

अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने सभी प्रारूप को मिलाकर कुल 197 मैचों में 462 विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT

#3 

सारांश जैन (टेस्ट बनाम श्रीलंका, 2026)

सारांश को कोलंबो टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला।

दरअसल, पहले गॉल टेस्ट में हिस्सा लेने वाले कुलदीप यादव स्वास्थ्य कारणों से दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे और ऐसे में सारांश के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का रास्ता साफ हुआ।

अपने अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले उन्होंने प्रथम श्रेणी मैचों में 2,223 रन और 188 विकेट लिए थे।

वह अब तक IPL में नहीं खेल सके हैं। हालांकि, वह KKR में बतौर नेट गेंदबाज अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

सारांश ने बनाया ये रिकॉर्ड 

33 साल और 145 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले सारांश 21वीं सदी में भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट डेब्यू वाले खिलाड़ी हैं। इससे पहले सबा करीम ने 32 साल 362 दिन (2000 में) की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था।

ADVERTISEMENT