NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / इन खिलाड़ियों की कप्तानी में भारतीय टीम ने खेले हैं सबसे अधिक ICC टूर्नामेंट के फाइनल 
    अगली खबर
    इन खिलाड़ियों की कप्तानी में भारतीय टीम ने खेले हैं सबसे अधिक ICC टूर्नामेंट के फाइनल 
    रोहित की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेलेगी भारतीय टीम (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    इन खिलाड़ियों की कप्तानी में भारतीय टीम ने खेले हैं सबसे अधिक ICC टूर्नामेंट के फाइनल 

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 06, 2025
    07:47 pm

    क्या है खबर?

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 9 मार्च को दुबई में होगा।

    भारत ने आखिरी बार 2013 में इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था और लम्बे समय के बाद टीम इसे जीतना चाहेगा।

    रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अपनी चुनौती पेश करेगी।

    इस बीच उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट के फाइनल खेले हैं।

    #1 

    रोहित शर्मा 

    रोहित की कप्तानी में यह भारत का चौथा फाइनल (ICC टूर्नामेंट) होने जा रहा है।

    इससे पहले रोहित के नेतृत्व में भारत को विश्व टेस्ट चैंपियंस (WTC) 2023 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

    इसके बाद 2023 के वनडे विश्व कप के फाइनल में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के चलते उपविजेता रही थी।

    रोहित की कप्तानी में भारत ने टी-20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता था।

    #2 

    महेंद्र सिंह धोनी 

    महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने 2007 में खेले गए टी-20 विश्व कप को जीता था।

    इसके बाद उनके ही नेतृत्व में भारत ने वनडे विश्व कप 2011 जीता था।

    साल 2013 के चैंपियंस ट्रॉफी को भी भारतीय टीम ने धोनी की कप्तानी में ही जीता था।

    उनकी अगुआई में भारत टी-20 विश्व कप 2014 में उपविजेता रही थी।

    #3 

    सौरव गांगुली 

    सौरव गांगुली की कप्तानी में भारतीय टीम ने 3 फाइनल खेले हैं।

    उनके नेतृत्व में भारतीय टीम को वनडे विश्व कप 2003 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी।

    इससे पहले 2000 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

    इसके बाद 2002 के चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच बारिश के कारण नहीं खेला गया था और भारत-श्रीलंका संयुक्त विजेता रही थी।

    #4 

    कपिल देव और विराट कोहली भी हैं सूची में शामिल 

    कपिल देव की कप्तानी में भारत ने वनडे विश्व कप 1983 का खिताब जीता था। पहली बार भारतीय टीम ने किसी ICC टूर्नामेंट को जीता था।

    विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ हारी थी।

    इसके अलावा कोहली के नेतृत्व में भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले संस्करण के फाइनल में भी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चैंपियंस ट्रॉफी
    क्रिकेट समाचार
    रोहित शर्मा
    विराट कोहली

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया, सीरीज में ली अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रिया चक्रवर्ती एक झटके में हो गई थीं तबाह, फिर कैसे खड़ी की 40 करोड़ी कंपनी? सुशांत सिंह राजपूत
    छुपे हुए खर्चे बिगाड़ रहे आपका बजट, जानिए इनसे कैसे बचें  पर्सनल फाइनेंस
    कौन है मणिपुर पुलिस में रहा मैतेई नेता कानन सिंह, जिसकी गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा?  मणिपुर

    चैंपियंस ट्रॉफी

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: बारिश की भेंट चढ़ा दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारतीय टीम का सेमीफाइनल मैचों में कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए परिणाम चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    जेल से आया इमरान खान का बयान, बोले- पाकिस्तान क्रिकेट का सत्यानाश हो जाएगा इमरान खान
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दोनों देशों के बीच वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 250 का लक्ष्य, श्रेयस अय्यर की उम्दा पारी चैंपियंस ट्रॉफी
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: मैट हेनरी ने भारत के खिलाफ लिए 5 विकेट, बनाए ये रिकॉर्ड्स चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बीच भारतीय टीम के मैनेजर आर देवराज स्वदेश लौटे, जानिए कारण चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय टीम  भारतीय क्रिकेट टीम

    रोहित शर्मा

    संजय मांजरेकर भड़के, बोले- स्टार खिलाड़ियों की पूजा से खराब हो रहा भारतीय टीम का प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    क्या शुभमन गिल और रोहित शर्मा रणजी ट्रॉफी में लेंगे हिस्सा? अहम खबर आई सामने  शुभमन गिल
    तेज गेंदबाज अकाश दीप का बड़ा बयान, बोले- रोहित शर्मा से बेहतर कप्तान कोई नहीं आकाश दीप
    रोहित शर्मा ने किया बड़ा ऐलान, रणजी ट्रॉफी में इस टीम के खिलाफ खेलेंगे मुकाबला  भारतीय क्रिकेट टीम

    विराट कोहली

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तिलक वर्मा ने विराट कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा तिलक वर्मा
    विराट कोहली 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी मैच खेलने को तैयार, अलीबाग में किया अभ्यास भारतीय क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: विराट कोहली को देखने हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे, जानिए और क्या-क्या हुआ  रणजी ट्रॉफी
    विराट कोहली की 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में फिकी रही वापसी, जानिए कितने रन बनाए रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025