भारतीय गेंदबाजी कोच का भुवनेश्चर कुमार को सीधा संदेश, कहा- बाहरी शोर पर न दें ध्यान
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी काफी महंगी साबित हुई है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए 16 मैचों में 28 विकेट चटकाने वाले भुवनेश्वर ने पहले 2 मुकाबलों में क्रमशः 0/49 और 1/50 के निराशाजनक आंकड़े दर्ज किए हैं। इस पर भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने उने सीधा और अहम संदेश दिया है।
बयान
मोर्कल ने क्या दिया बयान?
मैच के बाद भुवनेश्वर की महंगी गेंदबाजी के सवाल पर माेर्कल ने कहा, "4 साल बाद वापसी करने वाले खिलाड़ी के साथ मेरी सहानुभूति है। जब आप इतने लंबे समय बाद लौटते हैं, तो उम्मीदों का भारी दबाव होता है। भुवनेश्वर ने IPL में असाधारण प्रदर्शन किया है, लेकिन वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलग है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गलतियों की गुंजाइश बहुत कम होती है। व्यस्त शेड्यूल के कारण उन्हें चयन से पहले समायोजन का बहुत कम समय मिला था।"
संदेश
मार्कल ने भुवनेश्वर को दिया खास संदेश
मोर्कल ने कहा, "भुवनेश्वर के पास कौशल और अनुभव है। हमें उन्हें कुछ मैचों में अपनी लय हासिल करने का समय देना होगा। जब वे टीम से जुड़े थे, तब से हमारा संदेश बिल्कुल साफ है कि किसी भी चीज के पीछे मत भागो, बस तुम जो हो वही बने रहो। बाहरी शोर या दबाव के बारे में सोचने की कोई जरूरत नहीं है, बस खेल का आनंद लो और हर मैच के साथ अपनी पुरानी लय वापस पाओ।"
सफाई
मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को खिलाने पर दी सफाई
मुकाबले में मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को खिलाने पर मोर्कल ने कहा, "प्रिंस आखिरी ओवरों में बेहद सटीक यॉर्कर डालते हैं, जो उस मैदान पर बहुत जरूरी था। भारत को दूसरी पारी में गेंदबाजी करनी थी। ओस के कारण गेंद गीली होने की स्थिति में हमें एक ऐसे गेंदबाज की जरूरत थी जो उच्च प्रतिशत के साथ यॉर्कर डाल सके।"
बता दें की मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी।