टी-20 अंतरराष्ट्रीय में एक ओवर में सर्वाधिक रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज, जानिए शीर्ष पर कौन
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190/7 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की हार का प्रमुख कारण स्पिनर रवि बिश्नोई द्वारा एक ओवर में 29 रन लुटाना रहा। आइए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में एक ओवर में सर्वाधिक रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाजों पर नजर डालते हैं।
#1
शिवम दुबे - 34 रन बनाम न्यूजीलैंड, 2020
इस सूची में भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे पहले पायदान पर हैं। उन्होंने साल 2020 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ माउंट मौंगानुई में खेले गए सीरीज के 5वें मुकाबले में एक ओवर में 34 रन लुटाए थे। पारी का 10वां ओवर फेंकते समय उनके ओवर में 3 छक्के और 2 चौके पड़े थे। हालांकि, भारतीय टीम वह मुकाबला 7 रन से जीतने में सफल रही थी। भारत के 163/3 के जवाब में कीवी टीम 156/9 रन ही बना पाई थी।
#2
स्टुअर्ट बिन्नी - 32 रन बनाम न्यूजीलैंड, 2020
इस सूची में भारतीय ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने साल 2016 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ लॉडरहिल में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में एक ओवर में 32 रन लुटाए थे। पारी का 11वां ओवर फेंकते समय उनके ओवर में 5 छक्के सहित 32 रन बने थे। इससे, वेस्टइंडीज टीम वह मुकाबला 1 रन से जीतने में सफल रही थी। वेस्टइंडीज के 245/6 के जवाब में भारतीय टीम 244/4 रन ही बना पाई थी।
#3
रवि बिश्नोई - 29 रन बनाम इंग्लैंड, 2026
सूची में भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई अब तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में एक ओवर में 29 रन लुटाए हैं। पारी का 17वां ओवर फेंकते समय उनके ओवर में 3 नो बॉल के साथ 2 छक्के और एक चौका पड़ा था। इससे, इंग्लैंड टीम 4 विकेट से मुकाबला जीतने में सफल रही। भारत के 190/7 के जवाब में इंग्लैंड ने 191/6 बनाकर जीत दर्ज कर ली।
#4
अर्शदीप सिंह - 27 रन बनाम इंग्लैंड, 2026
इस सूची में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अब चौथे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने साल 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में एक ओवर में 27 रन लुटाए हैं। पारी का तीसरा ओवर फेंकते समय उनके 3 छक्के और 2 चौके पड़े थे। इससे, इंग्लैंड टीम 4 विकेट से मुकाबला जीतने में सफल रही। भारत के 190/7 के जवाब में इंग्लैंड ने 191/6 बनाकर जीत दर्ज कर ली।