Loading...
वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वनडे मैच में इन भारतीय गेंदबाजों ने लुटाए हैं सबसे ज्यादा रन
मोहम्मद शमी के काफी मुकाबलों में महंगे रहे हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वनडे मैच में इन भारतीय गेंदबाजों ने लुटाए हैं सबसे ज्यादा रन

Sep 25, 2026
01:56 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच वनडे क्रिकेट के इतिहास में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। इस दौरान भारतीय गेंदबाजों को कैरेबियाई बल्लेबाजों के आक्रामक खेल का सामना भी करना पड़ा है। कुछ मुकाबलों में भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए हैं और उनके बल्लेबाजों ने जमकर फायदा उठाया। ऐसे में आइए नजर डालते हैं उन भारतीय गेंदबाजों पर, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च किए हैं।

#1

मोहम्मद शमी (81 रन, साल-2018)

सूची में पहले स्थान पर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं।

उन्होंने साल 2018 की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 ओवर में 81 रन खर्च किए थे। उनकी इकॉनमी रेट 8.10 की रही थी।

शमी ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भी भेजा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 8 विकेट खोकर 322 रन बनाए थे।

जवाब में भारतीय टीम ने केवल 2 विकेट खोकर 42.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था।

#2

रविंद्र जडेजा (80 रन, साल-2014)

दूसरे स्थान पर रविंद्र जडेजा हैं। उन्होंने साल 2014 में धर्मशाला के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 ओवर में 80 रन खर्च किए थे।

उस दौरान उन्होंने 2 विकेट भी लिए और एक मेडन ओवर भी डाला था। उनकी इकॉनमी रेट 8.88 की रही थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 330/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में वेस्टइंडीज 48.1 ओवर में 271 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।

भारतीय टीम को 59 रन से जीत मिली थी।

ADVERTISEMENT

#3

मोहिंदर अमरनाथ और एस. श्रीसंत (79-79 रन)

तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 2 भारतीय गेंदबाज हैं।

मोहिंदर अमरनाथ और एस. श्रीसंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 79-79 रन एक वनडे में खर्च कर चुके हैं।

अमरनाथ ने 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 9.1 ओवर में 8.61 इकॉनमी से ये रन दिए थे। उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली थी। वेस्टइंडीज को उस मैच में 104 रन से जीत मिली थी।

श्रीसंत ने साल 2007 में नागपूर वनडे में इतने रन लुटाए थे। उन्हें एक सफलता मिली थी।

ADVERTISEMENT

#4

उमेश यादव (78 रन, साल-2018)

इस सूची में चौथे स्थान पर उमेश यादव हैं। उन्होंने साल 2018 में विशाखापट्टनम के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबले में 10 ओवर में 78 रन खर्च किए थे।

उस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 7.80 की रही थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 321 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने भी 7 विकेट गंवाकर इतने ही रन बनाए थे।

उमेश को मैच में एक सफलता मिली थी।

ADVERTISEMENT