Loading...
शतकीय साझेदारी तोड़ने में माहिर हैं शार्दुल ठाकुर, 2022 से 4 बार कर चुके हैं ऐसा
शार्दुल ठाकुर की शानदार गेंदबाजी (तस्वीर: X/@BCCI)

शतकीय साझेदारी तोड़ने में माहिर हैं शार्दुल ठाकुर, 2022 से 4 बार कर चुके हैं ऐसा

Sep 15, 2023
06:06 pm

क्या है खबर?

एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड के छठे मुकाबले में शुक्रवार को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चौथे ओवर की पहली गेंद पर तंजीद हसन (13) को बोल्ड किया। 28 के स्कोर पर शार्दुल ने एनामुल हक (4) का विकेट चटकाया। शाकिब अल हसन और तौहीद हृदयोय के बीच 5वें विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी हुई। 34वें ओवर में शार्दुल ने इस साझेदारी को तोड़ा।

आंकड़े

4 बार तोड़ी शतकीय साझेदारी

शार्दुल 2022 से वनडे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी तोड़ने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक 4 बार यह कारनामा किया है।

इस सूची में दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज हैं। दोनों ही तेज गेंदबाजों ने 2-2 बार 100 से ज्यादा रन की साझेदारी तोड़ी है।

साथ ही तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से कुलदीप यादव, आवेश खान और उमरान मलिक हैं। तीनों ही गेंदबाजों ने वनडे में 1-1 बार शतकीय साझेदारी तोड़ी है।

प्रदर्शन

वनडे में 63 विकेट ले चुके शार्दुल

शार्दुल ने 31 अगस्त, 2017 को श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था।

उन्होंने 42 वनडे में 28.56 की औसत और 6.16 की इकॉनमी से 63 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने वनडे की 24 पारियों में 318 रन भी बनाए हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ सुपर-4 के तीसरे मैच में शार्दुल ने 4 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट चटकाया था।

इससे पहले उन्होंने नेपाल के खिलाफ 4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट झटका था।

ADVERTISEMENT