Loading...
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड के खिलाफ छक्का लगाकर जीत दिलाने वाले भारतीय बल्लेबाज
नमन ने खेली उपयोगी पारी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड के खिलाफ छक्का लगाकर जीत दिलाने वाले भारतीय बल्लेबाज

Oct 23, 2026
12:40 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को पहले टी-20 मैच में 4 विकेट से शिकस्त दी। हेग्ले ओवल में खेले गए मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने जीत के लिए मिले 226 रन के लक्ष्य को हासिल किया। भारतीय ऑलराउंडर नमन धीर ने नाबाद 42 रन बनाए। उन्होंने छक्का लगाते हुए भारत को जीत दिलाई। इस बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ छक्का लगाकर जीत दिलाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

श्रेयस अय्यर बनाम टिम साउथी, (2020)

भारत ने 2020 में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से शिकस्त दी थी।

उस मैच में मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203/5 का स्कोर बनाया था।

इसके जवाब में भारत ने 19 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया था।

भारत से श्रेयस अय्यर ने 18.6 ओवर में टिम साउथी की गेंद पर छक्का लगाते हुए जीत दिलाई थी।

वह 29 गेंदों में 58 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

#2 

शिवम दुबे बनाम बनाम टिम साउथी, (2020)

भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे भी छक्का लगाकर मैच समाप्त कर चुके हैं।

उन्होंने 2020 में कीवी टीम के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में ऐसा किया था।

ऑकलैंड में खेले गए मैच में भारत ने 133 रन के लक्ष्य को 17.3 ओवर में हासिल किया था।

दुबे ने साउथी की गेंद पर छक्का लगाते हुए मैच जिताया था। उस मैच में केएल राहुल ने 50 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT

#3 

ऋषभ पंत बनाम जिमी नीशम, (2021)

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी छक्का लगाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच समाप्त कर चुके हैं।

2021 में रायपुर में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 153/6 का स्कोर बनाया था।

जवाब में भारत से राहुल (65) और रोहित शर्मा (55) ने अर्धशतक लगाए। वहीं, पंत ने 6 गेंदों में 12 रन बनाए और भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।

पंत ने जिमी नीशम के खिलाफ छक्का लगाकर मैच का अंत किया था।

ADVERTISEMENT

#4 

नमन धीर बनाम मैट हेनरी, (2026)

क्राइस्टचर्च में खेले गए मैच में जीत के लिए मिले 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने जब 167 रन के स्कोर पर 5वां विकेट खोया, तब धीर क्रीज पर आए।

नंबर-7 पर खेलते हुए धीर ने 15 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 42 रन बनाए।

उन्होंने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाते हुए जीत दिलाई।

मैच में संजू सैमसन ने 33 गेंदों में 67 रन की पारी खेली।

ADVERTISEMENT