Page Loader
IPL इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
CSK के खिलाफ आर्य ने लगाया जोरदार शतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

Apr 09, 2025
06:23 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में बीते मंगलवार को पंजाब किंग्स (PBKS) के बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ शतक लगाया। यह मौजूदा सीजन में अब तक किसी भी बल्लेबाज का दूसरा शतक रहा। इसके साथ ही प्रियांश इस लीग में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बने थे। इस बीच IPL के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

युसूफ पठान (37 गेंद, 2010)

IPL 2010 में RR से खेलते हुए युसूफ पठान ने MI के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों में शतक जड़ा था। वह 9 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 100 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए थे। उनकी पारी के बावजूद RR को उस मैच में 4 रन से शिकस्त मिली थी। ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुए मैच MI ने पहले खेलते हुए 212/6 का स्कोर बनाया। जवाब में RR की टीम 208/7 का स्कोर ही बना सकी थी।

#2 

प्रियांश आर्य (39 गेंद, 2025)

PBKS के अनकैप्ड बल्लेबाज आर्य ने CSK के खिलाफ सिर्फ 39 गेंदों में अपने IPL करियर का पहला शतक पूरा किया। आर्य 42 गेंदों में 103 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 7 चौके और 9 बड़े छक्के लगाए। उनकी बदौलत PBKS ने पहले खेलते हुए 219/6 का बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में CSK की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 201/5 का स्कोर ही बना सकी।

#3 

मयंक अग्रवाल (45 गेंद, 2020)

IPL 2020 में PBKS से खेलते हुए मयंक अग्रवाल ने RR के खिलाफ खेलते हुए सिर्फ 45 गेंदों में शतक पूरा किया था। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 50 गेंदों में 106 रन बनाए थे। उनकी पारी की बदौलत PBKS ने पहले खेलते हुए 223/2 का स्कोर बनाया था। आखिर में RR की टीम संजू सैमसन के 85 रन की पारी के बावजूद 226/6 का स्कोर ही बना सकी थी।

#4 

ईशान किशन (45 गेंद, 2025)

IPL 2025 में SRH के ईशान किशन ने RR के खिलाफ सिर्फ 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। उन्होंने 47 गेंदों पर 11 चौकों और 6 चौकों की मदद से 106 रन बनाए थे। उनके इस ताबड़तोड़ शतक की मदद से SRH ने पहले खेलते हुए 286/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में पहाड़ से लक्ष्य का पीछा करते हुए RR की टीम 242/6 का स्कोर ही बना सकी।