LOADING...
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन की पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज 
गिल ने लगाया शतक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन की पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज 

Jun 18, 2026
09:25 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में बड़ा शतक लगाया। उन्होंने इकाना स्टेडियम में हुए मैच में 154 रन की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 9वां शतक साबित हुआ। बतौर कप्तान यह 50 ओवर प्रारूप में उनका पहला शतक रहा। इस बीच वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन की पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

ईशान किशन (103 गेंद)

ईशान किशन ने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में शानदार दोहरा शतक लगाकर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। किशन ने 131 गेंदों पर 210 रन बनाए और भारत को 50 ओवर में 409/8 के स्कोर तक पहुंचाया था। उनकी इस पारी में 24 चौके और 10 छक्के शामिल थे। यह वनडे में अब तक का सबसे तेज दोहरा शतक है। उन्होंने सिर्फ 103 गेंदों में अपने 150 रन पूरे किए थे। भारत ने वो मैच 227 रनों से जीता था।

#2 

विराट कोहली (106 गेंद)

विराट कोहली ने 2023 के त्रिवेंद्रम वनडे में श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। उन्होंने 110 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 166 रन की पारी खेल थी और भारत ने 50 ओवर में 390/5 का स्कोर बनाया था। कोहली ने 106 गेंदों में अपने 150 रन पूरे किए थे, जो वनडे में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे तेज 150 रन का स्कोर है। भारतीय टीम ने वो मैच 317 रन से जीता था।

Advertisement

#3  

शुभमन गिल (108 गेंद)

भारतीय कप्तान गिल अब इस सूची में शामिल होने वाले नए खिलाड़ी हैं। उन्होंने लखनऊ में अफगानिस्तान के खिलाफ 150 रन बनाने के लिए 108 गेंदें खेलीं। वह 110 गेंदों पर 154 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 22 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। यह किसी भारतीय कप्तान द्वारा बनाया गया 5वां सबसे तेज वनडे शतक है। मैच में भारतीय टीम ने 402/10 का स्कोर बनाया और अफगानी टीम 232 रन पर सिमट गई।

Advertisement

#4 

वीरेंद्र सहवाग (112 गेंद)

वीरेंद्र सहवाग ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में दोहरा शतक लगाया था। वह 149 गेंदों में 25 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 219 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्होंने 112 गेंदों में अपने 150 रन पूरे किए थे। भारतीय टीम ने इंदौर में हुए मैच में 418/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में कैरेबियाई टीम 265 रन बनाकर आउट हुई थी। दिलचस्प रूप से सहवाग ने उस मैच में कप्तानी की थी।

Advertisement