भारतीय महिला टीम ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम को पहले वनडे मुकाबले में 9 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उसने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। जिम्बाब्वे पहले बल्लेबाजी करते उतरी थी और 49.5 ओवर में सिर्फ 197 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारतीय टीम ने सिर्फ एक विकेट खोकर 27.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। ऐसे में आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं।
लेखा-जोखा
मैच का लेखा-जोखा
मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला गलत साबित हुआ। बेलव्ड बिजा ने जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 62 रन बनाए।
अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। भारत के लिए श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए।
क्रांती गौड़ को 3 सफलता मिली।
जवाब में प्रतिका रावल (100*), स्मृति मंधाना (32) और शफाली वर्मा (64*) की पारियों के दम पर भारत को आसान जीत मिल गई।
गेंदबाजी
ऐसी रही श्री चरणी की गेंदबाजी
चरणी ने पहले वनडे मैच में 10 ओवर गेंदबाजी की और 3 मेडन के साथ सिर्फ 23 रन खर्च करते हुए 4 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 2.30 की रही।
उन्होंने मोडेस्टर मुपाचिक्वा (25), चिपो मुगेरी-तिरिपानो (21), न्याशा ग्वांजुरा (13), और मिशेल मावुंगा (29) को अपना शिकार बनाया।
उनके अलावा क्रांती ने 3 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा को 2 सफलता मिली। वहीं, शफाली ने भी एक विकेट अपने नाम किया।
पहला
चरणी ने पहली बार वनडे क्रिकेट में लिया 4 विकेट हॉल
चरणी के वनडे करियर का यह पहला 4 विकेट हॉल रहा। उन्होंने पहला वनडे साल 2025 में खेला था।
इस खिलाड़ी ने 22 मुकाबले खेले हैं और इसकी 22 पारियों में 34 की औसत से 31 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन इसी मैच में आया।
इस खिलाड़ी ने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा विकेट (9) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिए हैं। साल 2026 में उन्होंने 4 पारियों में 26.37 की औसत से 8 विकेट लिए हैं।
शतक
प्रतिका ने वनडे करियर का तीसरा शतक जड़ा
प्रतिका ने मैच में 96 गेंदों का सामना किया और 100 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनके बल्ले से 15 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 104.17 की रही।
ये उनके वनडे करियर का तीसरा शतक रहा, जिसे उन्होंने 96 गेंदों में पूरा किया।
वह अब तक 28 मैचों में 51.56 की औसत से 1,289 रन बनाने में सफल रही हैं। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 154 रन का रहा है।
धमाकेदार
ऐसी रही शफाली की धमाकेदार पारी
शफाली ने सिर्फ 33 गेंदों का सामना किया और 64 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 193.94 की रही।
ये उनके वनडे करियर का छठा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में पूरा किया।
इस खिलाड़ी ने अब तक 33 वनडे मुकाबले खेले हैं और इसकी 33 पारियों में 26.09 की औसत से 809 रन बनाने में सफल रहीं हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रन रहा है।