NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशिया कप 2024: फाइनल में भारतीय महिला टीम की हार, श्रीलंका ने पहली बार जीता खिताब
    अगली खबर
    एशिया कप 2024: फाइनल में भारतीय महिला टीम की हार, श्रीलंका ने पहली बार जीता खिताब
    रोचक रहा फाइनल मुकाबला (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    एशिया कप 2024: फाइनल में भारतीय महिला टीम की हार, श्रीलंका ने पहली बार जीता खिताब

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 28, 2024
    06:12 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप 2024 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

    दांबुला में खेले गए खिताबी मुकाबले में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने भारत को 8 विकेट से हराते हुए अपना पहला खिताब जीता।

    फाइनल में भारत ने पहले खेलते हुए 165/6 का स्कोर बनाया। जवाब में मेजबान टीम ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला

    भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया। वहीं, मध्यक्रम में जेमिमा रोड्रिगेज (29) और रिचा घोष (30) ने उपयोगी पारियां खेली और टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में श्रीलंका से चमारी अट्टापटु (61) ने अर्धशतक लगाते हुए जोरदार शुरुआत दिलाई। उनके विकेट के पतन के बाद हर्षिता समरविक्रमा (69*) ने बेहतरीन अर्धशतक लगाते हुए टीम को जीत दिलाई।

    इसके साथ ही भारत अपना आठवां खिताब जीतने से चूक गया।

    मंधाना

    मंधाना ने लगाया अपना 26वां अर्धशतक

    मंधाना ने 47 गेंद का सामना किया और 60 रन बनाए। उनके बल्ले से 10 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 127.66 की रही।

    उन्होंने पहले विकेट के लिए शफाली वर्मा के साथ 38 गेंद में 44 रन की साझेदारी निभाई। हरमनप्रीत कौर के साथ उन्होंने 29 रन जोड़े।

    उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 26वां अर्धशतक लगाया है। श्रीलंका के खिलाफ इस खिलाड़ी ने अपना दूसरा अर्धशतक और सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया है।

    अट्टापट्टू

    अट्टापट्टू ने खेली शानदार पारी 

    अट्टापट्टू ने मैच में 43 गेंद का सामना किया और 61 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 141.86 की रही।

    तीसरे विकेट के लिए इस खिलाड़ी ने हर्षिता समरविक्रमा के साथ 63 गेंद में 87 रन जोड़ दिए।

    बता दें कि टीम को पहला झटका सिर्फ 7 रन के स्कोर पर लग गया था। इसके बाद दोनों ने मिलकर श्रीलंका की पारी संभाली।

    आंकड़े 

    अट्टापट्टू ने एशिया कप 2024 में बनाए सर्वाधिक रन

    अट्टापट्टू एशिया कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उनके बल्ले से 5 मैच में 101.33 की औसत और 146.85 की स्ट्राइक रेट से 304 रन निकले हैं।

    उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119* रन रहा है।

    दूसरे स्थान पर शफाली हैं। उन्होंने 5 मैच में 50 की औसत से 200 रन बनाए हैं।

    तीसरे स्थान पर मंधाना हैं, जिन्होंने 5 मैच में 173 रन जड़े हैं।

    हर्षिता समरविक्रमा

    हर्षिता समरविक्रमा ने लगाया अपना छठा अर्धशतक

    शीर्षक्रम की बल्लेबाज हर्षिता समरविक्रमा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का अपना छठा अर्धशतक लगाया।

    उन्होंने 51 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के लगाए।

    उनके अब 63 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 28.52 की औसत और 95.21 की स्ट्राइक रेट से 1,312 रन बनाए।

    भारत के विरुद्ध समरविक्रमा ने अपना पहला अर्धशतक लगाया। भारतीय टीम के खिलाफ इस बल्लेबाज ने 7 मैचों में 140 रन बनाए हैं।

    जीत 

    एशिया कप जीतने वाला तीसरा देश बना श्रीलंका 

    श्रीलंका अब महिलाओं के एशिया कप जीतने वाला सिर्फ तीसरा देश बना है। उनसे पहले भारत और बांग्लादेश खिताब जीत चुके थे।

    दिलचस्प रूप से भारतीय महिला टीम ने अब तक 9 महिला एशिया कप संस्करणों में से 7 में खिताब जीता है।

    भारत ने 4 बार वनडे प्रारूप (2004, 2005-06, 2006 और 2008) और 3 बार टी-20 प्रारूप (2012, 2016 और 2022) में खिताब पर कब्जा जमाया था।

    बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम 2018 में विजेता बनी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम
    एशिया कप क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    भारतीय सेना के अधिकारी का दावा- पूरा पाकिस्तान हमारे हथियारों की रेंज में है भारतीय सेना
    उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप निकाल रही दम, आज तूफान के साथ होगी बारिश  गर्मी की लहर
    माइक्रोसॉफ्ट का नया AI टूल 'डिस्कवरी' कैसे वैज्ञानिक शोध में लाएगा तेजी? माइक्रोसॉफ्ट
    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के नए कमांड लाइन टेक्स्ट एडिटर 'एडिट' की क्या है खासियत? माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    दूसरा वनडे: स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ा लगातार दूसरा शतक, बनाया बड़ा रिकॉर्ड स्मृति मंधाना
    दूसरा वनडे: हरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जड़ा अपना पहला शतक, जानिए आंकड़े दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: मरिजान कप्प और लौरा वोल्वार्ड्ट ने दूसरे वनडे में लगाए शतक दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    भारतीय महिला टीम ने दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराया, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम

    श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम

    महिला टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्व कप 2024: श्रीलंका और आयरलैंड नहीं कर पाए क्वालीफाई, अब खेलना होगा क्वालीफायर  महिला क्रिकेट विश्व कप
    श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 में पहली बार न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम को हराया न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम
    चमारी अट्टापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा के बीच रिकॉर्ड साझेदारी, बनाया यह खास रिकॉर्ड न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम

    एशिया कप क्रिकेट

    रविंद्र जडेजा वनडे क्रिकेट में बल्ले से लगातार कर रहे हैं संघर्ष, जानिए उनके आंकड़े  रविंद्र जडेजा
    एशिया कप 2023, भारत बनाम श्रीलंका: फाइनल में इन खिलाड़ियों के बीच हो सकती है टक्कर  भारतीय क्रिकेट टीम
    एशिया कप फाइनल, श्रीलंका बनाम भारत: आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल श्रीलंका क्रिकेट टीम
    एशिया कप 2023: भारत के खिलाफ श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    रोहित शर्मा की कप्तानी में कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े विराट कोहली
    श्रीलंका की सरजमीं पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज श्रीलंका क्रिकेट टीम
    आशीष नेहरा GT से हो सकते हैं अलग, युवराज सिंह पर हो सकता है विचार- रिपोर्ट  आशीष नेहरा
    एशिया कप 2024: शफाली वर्मा ने नेपाल के खिलाफ खेली 81 रन की पारी, बनाए रिकॉर्ड्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025