LOADING...
भारत बनाम इंग्लैंड, पहला टी-20: श्रेयंका पाटिल और साइका इशाक ने किया डेब्यू, जानिए उनके आंकड़े
श्रेयंका पाटिल और साइका इशाक ने किया डेब्यू (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

भारत बनाम इंग्लैंड, पहला टी-20: श्रेयंका पाटिल और साइका इशाक ने किया डेब्यू, जानिए उनके आंकड़े

Dec 06, 2023
07:10 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज (6 दिसंबर) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। टॉस के दौरान कौर ने बताया कि श्रेयंका पाटिल और साइका इशाक डेब्यू कर रही हैं। ऐसे में आइए उनके प्रदर्शन और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

ट्विटर पोस्ट

कप्तान और उपकप्तान ने सौंपी डेब्यू कैप

प्रदर्शन

श्रेयंका ने WPL में चटकाए हैं 6 विकेट

कर्नाटक की ऑलराउंडर श्रेयंका महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग और महिला प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं। श्रेयंका इस साल की शुरुआत में इमर्जिंग एशिया कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थीं। उन्होंने WPL के पहले सीजन में 7 मुकाबले खेले थे। उस दौरान इस ऑलरांउडर खिलाड़ी ने 7 पारियों में 32 की औसत और 9.84 की इकॉनमी से 6 विकेट चटकाए थे। इसके साथ ही 151 की स्ट्राइक रेट से 62 रन भी बनाए थे।

Advertisement

प्रदर्शन

साइका ने WPL में चटकाए हैं 15 विकेट

WPL के पहले संस्करण में मुंबई इंडियंस (MI) से खेलने वाली बाएं हाथ की स्पिनर साइका ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया था। उन्होंने 10 मैचों में 16.26 की औसत और 7.00 की इकॉनमी रेट से कुल 15 विकेट अपने नाम किए थे। वह लीग में संयुक्त रूप से दूसरी सर्वाधिक विकेट वाली गेंदबाज रही थी। गौरतलब हो कि कौर की कप्तानी में MI ने पहले संस्करण में ही खिताब पर कब्जा जमाया था।

Advertisement