NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अंडर-19 विश्व कप 2022: इंग्लैंड को हराकर भारत बना चैंपियन, पांचवी बार जीता खिताब
    खेलकूद

    अंडर-19 विश्व कप 2022: इंग्लैंड को हराकर भारत बना चैंपियन, पांचवी बार जीता खिताब

    अंडर-19 विश्व कप 2022: इंग्लैंड को हराकर भारत बना चैंपियन, पांचवी बार जीता खिताब
    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 06, 2022, 01:36 am 1 मिनट में पढ़ें
    अंडर-19 विश्व कप 2022: इंग्लैंड को हराकर भारत बना चैंपियन, पांचवी बार जीता खिताब
    भारत ने रिकॉर्ड पांचवी बार जीता खिताब (तस्वीर- Twitter/@BCCI)

    सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए अंडर-19 विश्व कप 2022 के फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर खिताब जीत लिया है। पहले खेलते हुए इंग्लैंड 44.5 ओवरों में सिर्फ 189 रन ही बना सकी। जवाब में भारत ने शेख राशीद (50) और निशांत सिंधु (50*) की बदौलत 48वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया। पिछली बार उपविजेता रही भारत ने रिकॉर्ड पांचवी बार खिताब जीता है। मैच में बने रिकार्ड्स पर नजर डालते हैं।

    ऐसा रहा मुकाबला

    रवि और बावा की घातक गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड ने नियमित अंतराल में विकेट खोए। इंग्लैंड ने सिर्फ 25वें ओवर में ही 91 के स्कोर तक अपने सात विकेट खो दिए। जेम्स रिउ ने 95 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 189 तक पहुंचाया। जवाब में 0 पर ही अपना पहला विकेट खोने वाली भारतीय टीम से राशिद ने अर्धशतक लगाया। हालांकि, एक समय स्कोर 97/4 हो गया। यहां से निशांत ने उपयोगी पारी खेलकर जीत दिलाई।

    भारत ने जीता अपना पांचवा खिताब

    भारत ने विश्व कप में अपना पहला खिताब 2000 में मोहम्मद कैफ के नेतृत्व में जीता था।उसके बाद विराट कोहली (2008), उन्मुक्त चंद (2012), पृथ्वी शॉ (2018) और यश ढुल (2022) की कप्तानी में भारत विश्व विजेता बना है। इसके अलावा भारत तीन बार (2006, 2016, और 2020) उपविजेता भी रहा है। भारतीय टीम 2010 और 2014 में क्रमश: छठे और पांचवें स्थान पर रही थी। वहीं 1998 में भारतीय टीम दूसरे दौर से बाहर हो गई थी।

    राशीद और निशांत ने खेली उपयोगी पारी

    सेमीफाइनल मुकाबले में 94 रनों की पारी खेलने वाले शेख राशीद ने फाइनल में भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 84 गेंदों में छह चौकों की मदद से 50 रन बनाए। निशांत ने दबाव में अच्छी बल्लेबाजी की और अर्धशतक (54 गेंद, 50* रन) लगाया। वहीं राज ने 54 गेंदों में 35 रनों का योगदान दिया। राज और निशांत के बीच पांचवे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की।

    राज बावा ने फाइनल मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड किया अपने नाम

    दाएं हाथ के तेज गेंदबाज राज बावा ने इंग्लैंड की पारी को समेटने में अहम योगदान दिया। उन्होंने 9.5 ओवरों में 31 रन देकर पांच विकेट लिए। यह किसी भी गेंदबाज का अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बन गया है। इसके अलावा यह फाइनल मुकाबले में किसी भी भारतीय गेंदबाज का पहला फाइव विकेट हॉल है। बावा के अलावा रवि कुमार ने चार विकेट (4/34) लिए। वहीं एक विकेट कौशल ताम्बे ने चटकाया।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    राज बावा ने अपने ग्रुप मैच में युगांडा के खिलाफ 108 गेंदों में 14 चौके और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 162 रन बनाए थे। यह मौजूदा विश्व कप में किसी भी बल्लेबाज का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।

    मौजूदा विश्व कप में ऐसा रहा भारत का सफर

    तीनों मैच जीतकर भारत ग्रुप-B में शीर्ष पर रहा। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 45 रनों से जीत दर्ज की। इसके बाद भारत ने आयरलैंड को 174 रनों से हरा दिया। अपने आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने युगांडा को 326 रनों से हराया। क्वार्टर फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 96 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    अंडर-19 विश्व कप
    यश ढुल

    ताज़ा खबरें

    'सेक्रेड गेम्स' का तीसरा सीजन नहीं आएगा, अनुराग कश्यप बोले- OTT में अब हिम्मत नहीं सेक्रेड गेम्स
    नई हुंडई वेन्यू पर चल रहा काम, ट्रिम्स के आधार पर जानिए इनके फीचर्स  हुंडई मोटर कंपनी
    नेपाल से 2 बड़े शालिग्राम पत्थर अयोध्या पहुंचे, इनसे बनेगी श्रीराम की मूर्ति अयोध्या
      भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी-20 सीरीज में बने प्रमुख रिकॉर्ड्स पर एक नजर   भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी: धमेंद्र सिंह जडेजा ने लिए 5 विकेट, सौराष्ट्र के खिलाफ पंजाब को बढ़त रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: पृथ्वी राज ने लिए 5 विकेट, आंध्र की मध्य प्रदेश के खिलाफ बढ़त रणजी ट्रॉफी
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: दिल्ली टेस्ट के लिए बिकने लगे टिकट, जानें कैसे और कहां से खरीदें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    बुमराह ने शुरू की नेट्स पर गेंदबाजी, खेल सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट जसप्रीत बुमराह

    अंडर-19 विश्व कप

    अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले छठी भारतीय कप्तान बनीं शफाली, जानें कौन-कौन लिस्ट में शामिल शफाली वर्मा
    अंडर-19 महिला विश्व कप: सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट और अन्य जरुरी आंकड़े  महिला क्रिकेट
    अंडर-19 महिला विश्व कप: भारत ने इंग्लैंड को हराकर जीता खिताब, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला अंडर 19 विश्व कप फाइनल: इंग्लैंड ने भारत को दिया 69 रन का लक्ष्य  शफाली वर्मा

    यश ढुल

    रणजी ट्रॉफी 2022-23: नागालैंड हार के करीब, जडेजा को मिला सिर्फ एक विकेट रणजी ट्रॉफी
    DDCA के अध्यक्ष रोहन जेटली ने क्यों किया दिल्ली की पूरी चयन समिति को बर्खास्त? DDCA
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: मुंबई ने हिमाचल प्रदेश को हराकर पहली बार जीता खिताब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
    दलीप ट्रॉफी 2022: साउथ जोन और वेस्ट जोन के बीच होगा फाइनल, जानिए अहम बातें क्रिकेट समाचार

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023