NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम श्रीलंका: शुभमन गिल वनडे विश्व कप में अपना पहला शतक जड़ने से चूके 
    अगली खबर
    भारत बनाम श्रीलंका: शुभमन गिल वनडे विश्व कप में अपना पहला शतक जड़ने से चूके 
    शुभमन गिल की इस विश्व कप में यह दूसरी 50 प्लस की पारी है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    भारत बनाम श्रीलंका: शुभमन गिल वनडे विश्व कप में अपना पहला शतक जड़ने से चूके 

    लेखन मनोज शर्मा
    Nov 02, 2023
    04:39 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में गुरुवार को भारत के शुभमन गिल (92) ने शानदार पारी खेली।

    गिल ने पारी की शुरुआत से ही संभलकर बल्लेबाजी करते हुए अपनी क्लास का उत्कृष्ट नमूना पेश किया।

    वह दुर्भाग्यशाली रहे और वनडे विश्व कप में अपना पहला शतक जड़ने से केवल 8 रन से चूक गए। इस विश्व कप में यह उनकी दूसरी 50+ की पारी रही है।

    आइए गिल की पारी और उनके आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

    रिपोर्ट

    ऐसी रही गिल की पारी और साझेदारी 

    कप्तान रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद गिल ने अधिक जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की। शुरुआत में धीमी बल्लेबाजी करने वाले गिल ने बाद में कुछ आक्रामक शॉट भी खेले।

    उन्होंने पारी में 100 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 92 गेंदों में 92 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के जमाए।

    गिल ने दूसरे विकेट के लिए विराट कोहली के साथ मिलकर 179 गेंदों में 189 रन की बड़ी साझेदारी निभाई।

    रिपोर्ट

    इस साल कैसा रहा है गिल का प्रदर्शन? 

    गिल इस साल गजब की निरंतरता के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं।

    इस युवा खिलाड़ी ने अब तक 25 वनडे मैचों में 64.81 की औसत और 102.57 की स्ट्राइक रेट से 1,426 रन बनाए हैं। उनके 6 वनडे शतकों में से 5 शतक इसी साल आए हैं।

    इसी साल उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक भी लगाया है। गिल इस साल में 7 वनडे अर्धशतक भी लगाने में कामयाब रहे हैं।

    रिपोर्ट

    वनडे विश्व कप 2023 में कैसा रहा है गिल का प्रदर्शन? 

    गिल वनडे विश्व कप 2023 में डेंगू से पीड़ित होने से चलते ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाए थे।

    गिल ने अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उस मुकाबले में वह सिर्फ 16 रन बना पाए थे।

    गिल अब तक 5 मैचों में 39.20 की औसत और 97.02 की स्ट्राइक रेट से 196 रन बना चुके हैं। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं।

    जानकारी

    इस साल सर्वाधिक 50+ पारियां खेलने वाले बल्लेबाज

    गिल इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक 50 से अधिक की पारियां खेलने वाले बल्लेबाज हैं। इस अब तक वह 12 बार इस आंकड़े को पार कर चुके हैं। दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से बाबर आजम और पथुम निसांका (11-11) हैं।

    रिपोर्ट

    वनडे में गिल का बल्लेबाजी औसत दूसरा सबसे अच्छा 

    गिल का वर्तमान वनडे औसत 62.14 है जो कम से कम 1,000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरा सबसे बड़ा है।

    वह केवल नीदरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर रेयान टेन डोशेट (67) से पीछे हैं। इस संबंध में किसी अन्य बल्लेबाज का औसत 60 से अधिक नहीं है।

    भारतीयों में कोहली 58.04 के औसत के साथ सूची में गिल के बाद हैं। गौरतलब है कि गिल का वनडे स्ट्राइक रेट 102.27 है।

    रिपोर्ट

    गिल का वनडे करियर कैसा रहा है? 

    24 साल के बल्लेबाज गिल ने अपने वनडे क्रिकेट करियर का आगाज साल 2019 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ किया था।

    उन्होंने अब तक 40 मैचों की इतनी ही पारियों में 62.15 की औसत और 102.27 की स्ट्राइक रेट से 2,113 रन बनाए हैं।

    इस प्रारूप में 208 के उच्चतम स्कोर के साथ उनके नाम 6 शतक के अलावा 11 अर्धशतक भी दर्ज हैं। उनके नाम एक दोहरा शतक भी दर्ज है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वनडे विश्व कप 2023
    शुभमन गिल
    वनडे क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    वनडे विश्व कप 2023

    पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश: फखर जमान ने विश्व कप में बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर, शफीक का अर्धशतक पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023: रोहित शर्मा का श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा

    शुभमन गिल

    पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले शुभमन गिल बोले- हम पाकिस्तानी गेंदबाजों के आदी नहीं हैं एशिया कप क्रिकेट
    शुभमन गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में लगाया पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े एशिया कप क्रिकेट
    पाकिस्तान बनाम भारत: रोहित और शुभमन गिल के बीच हुई शतकीय साझेदारी, सचिन-विराट की बराबरी की एशिया कप क्रिकेट
    शुभमन गिल 30 वनडे पारियों के बाद दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े एशिया कप क्रिकेट

    वनडे क्रिकेट

    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित ने जड़ा वनडे करियर का 54वां अर्धशतक, कई रिकॉर्ड्स किए अपने नाम वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम इंग्लैंड: आदिल राशिद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 350 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा और केएल राहुल का वनडे में शानदार है साझेदारी का रिकार्ड, जानिए आंकड़े रोहित शर्मा
    वनडे विश्व कप 2023: भारत ने इंग्लैंड को दिया 230 का लक्ष्य, रोहित-सूर्यकुमार की उम्दा पारी वनडे विश्व कप 2023

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम इंग्लैंड: मोहम्मद शमी ने लिए 4 विकेट, ये बनाए रिकॉर्ड्स मोहम्मद शमी
    अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका: महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन पुणे स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    रोहित 100 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी के बाद दुनियाभर के कप्तानों पर हैं भारी, जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025