LOADING...
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: आखिरी टी-20 मुकाबले का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी 
भारतीय टीम आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: आखिरी टी-20 मुकाबले का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी 

Dec 18, 2025
12:40 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम सीरीज में अभी 2-1 से आगे है। सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ में होना था, लेकिन कोहरे के कारण मैच को रद्द करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी। ऐसे में आइए मुकाबले के प्रीव्यू और महत्वपूर्ण बातों पर नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड

दोनों टीमों के बीच रहा है कांटे का टक्कर 

दोनों टीमें टी-20 क्रिकेट में 34 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं और इस बीच भारत ने 20 मैच जीते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 13 मैच अपने नाम किए हैं। इस दौरान 1 मैच बेनतीजा भी रहा है। भारतीय जमीन पर दोनों टीमें 15 बार आमने-सामने हैं। भारतीय टीम ने 7 मैच जीते हैं, जबकि प्रोटियाज टीम ने भी 7 मैच जीते (बेनतीजा- 1) हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके घर पर भारत ने 9-4 से बढ़त बनाई है।

प्लेइंग इलेवन 

इस संयोजन के साथ उतर सकती है भारतीय टीम 

शुभमन गिल चौथे टी-20 से पहले चोटिल हो गए थे। इसके साथ ही उनका फॉर्म भी अच्छा नहीं है। ऐसे में आखिरी मुकाबले में उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। खराब फॉर्म में चल रहे कप्तान सूर्यकुमार यादव से एक अच्छी पारी की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।

Advertisement

एकादश

इस प्लेइंग इलेवन के साथ नजर आ सकती है दक्षिण अफ्रीका की टीम 

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी पिछले मुकाबले में अच्छी नहीं थी। पूरी टीम केवल 117 रन पर ऑलआउट हुई थी। ऐसे में क्विंटन डिकॉक और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। एडेन मार्करम ने पिछले मैच में 61 रन बनाए थे। वह उसी फॉर्म को आगे ले जाना चाहेंगे। संभावित एकादश: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसन, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन।

Advertisement

नजर

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर

अभिषेक ने पिछले 10 मुकाबलों में 33.11 की औसत और 169.31 की स्ट्राइक रेट से 298 रन बनाए हैं। तिलक के बल्ले से पिछले 9 टी-20 मुकाबलों में 53.2 की औसत से 266 रन निकले हैं। ब्रेविस ने से पिछले 9 मैच में 153.09 की स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए हैं। मार्करम ने पिछले 6 मैच में 174 रन बनाए हैं। वरुण ने पिछले 8 मैच में 14 और अर्शदीप ने 6 मैच में 9 विकेट लिए हैं।

जानकारी

कब और कहां देखें मैच?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मुकाबला 19 दिसंबर (शुक्रवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इसका सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement