NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / तीसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका की पारी 99 पर सिमटी, कुलदीप ने झटके चार विकेट
    अगली खबर
    तीसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका की पारी 99 पर सिमटी, कुलदीप ने झटके चार विकेट
    दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने निराश किया (तस्वीर: ट्विटर/BCCI)

    तीसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका की पारी 99 पर सिमटी, कुलदीप ने झटके चार विकेट

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 11, 2022
    04:26 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी टीम 99 पर ही सिमट गई। यह दक्षिण अफ्रीका का भारत के खिलाफ वनडे में सबसे कम टीम स्कोर है।

    मेहमान टीम से हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए।

    दूसरी तरफ भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा चार विकेट (4/18) लिए।

    दक्षिण अफ्रीका की पारी पर एक नजर डालते हैं।

    शुरुआत

    दक्षिण अफ्रीका की रही खराब शुरुआत

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दक्षिण अफ्रीका को सात के टीम स्कोर पर पहला झटका लग गया। पारी की शुरुआत करने आए क्विंटन डिकॉक महज छह रन बनाकर वाशिंगटन सुंदर का शिकार बने।

    इसके बाद नई गेंद से मोहम्मद सिराज ने कहर बरपाती हुई गेंदबाजी की और अगले दो विकेट हासिल कर लिए। सिराज ने जानेमन मलान (16) और रीजा हेंड्रिक्स (3) के विकेट चटकाए।

    दक्षिण अफ्रीका ने शुरुआती 10 ओवरों के बाद 26/3 का स्कोर बनाया।

    मध्यक्रम

    दक्षिण अफ्रीका का मध्यक्रम लड़खड़ाया

    खराब शुरुआत के बाद दक्षिण अफ्रीका के मध्यक्रम ने भी निराश किया। भारतीय स्पिनरों की फिरकी के सामने प्रोटियाज बल्लेबाज नाचते हुए नजर आए।

    इस बीच सुंदर, शाहबाज अहमद और कुलदीप यादव की स्पिन तिकड़ी ने सफलताएं हासिल की और नियमित अंतराल में विकेट चटकाए।

    इस बीच दक्षिण अफ्रीका से एडेन मार्करम, डेविड मिलर और एंडिले फेहलुकवायो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

    दक्षिण अफ्रीका ने 76 के स्कोर तक अपने सात विकेट खो दिए थे।

    जानकारी

    क्लासेन ने दिखाया संघर्ष

    लगातार गिर रहे विकेटों के बीच क्लासेन ने 42 गेंदों में चार चौकों की मदद से 34 रन बनाए। उन्हें दूसरे छोर से किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिल सका। दक्षिण अफ्रीकी टीम से आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

    गेंदबाजी

    कुलदीप ने झटके चार विकेट

    चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 4.1 ओवरों में 18 रन देकर चार विकेट लिए और विपक्षी टीम को समेटने में अहम भूमिका निभाई।

    सुंदर ने अपने चार ओवरों में 15 रन देकर दो सफलताएं हासिल की।

    तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पांच ओवरों में 17 रन देकर दो विकेट लिए।

    बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज शाहबाज ने भी प्रभावित किया और दो विकेट (2/32) अपने नाम किए।

    रिकॉर्ड्स

    दक्षिण अफ्रीका ने बनाए ये अनचाहे रिकॉर्ड्स

    यह पहला मौका है जब भारत ने किसी वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 100 के भीतर समेट दिया हो।

    यह दक्षिण अफ्रीका का वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में चौथा सबसे कम टीम स्कोर बन गया है। बता दें प्रोटियाज टीम का सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया (69/10) के खिलाफ है, जो 1993 में आया था।

    यह भारत के खिलाफ वनडे में दक्षिण अफ्रीका का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम के खिलाफ सबसे कम स्कोर 117 था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    जॉनी बेयरस्टो ने अपनी चोट पर दी अपडेट, इस साल रहेंगे क्रिकेट से दूर इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: वनडे अंतरराष्ट्रीय में एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कैसा रहा है? भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: तीसरे टी-20 में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, जानिए टीम भारतीय क्रिकेट टीम
    ईरानी कप: जानिए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से जुड़ी दिलचस्प जानकारी BCCI

    भारतीय क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय वनडे टीम घोषित, रजत पाटीदार और मुकेश को मिला मौका शिखर धवन
    दूसरा टी-20: भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले चुनी गेंदबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन क्रिकेट समाचार
    टी-20 करियर में 400 मैच खेलने वाले पहले भारतीय बने रोहित शर्मा, जानिए आंकड़े रोहित शर्मा
    केएल राहुल ने जमाया टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 20वां अर्धशतक केएल राहुल

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: टी-20 सीरीज में बन सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े विराट कोहली
    भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसे हैं क्विंटन डिकॉक के आंकड़े? क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: टी-20 सीरीज की दोनों टीमें, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: पहले टी-20 में अर्धशतक लगाकर सूर्यकुमार ने बनाए कई रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: आखिरी दो टी-20 मैचों के लिए बुमराह की जगह आए सिराज भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम से जुड़े जरुरी आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: दूसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025