Loading...
न्यूजीलैंड बनाम भारत: विराट कोहली ने वनडे करियर का 80वां अर्धशतक जड़ा, ये बड़े रिकॉर्ड्स बनाए
विराट कोहली ने कमाल की पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

न्यूजीलैंड बनाम भारत: विराट कोहली ने वनडे करियर का 80वां अर्धशतक जड़ा, ये बड़े रिकॉर्ड्स बनाए

Nov 04, 2026
03:36 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में 74 रन की शानदार पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 80वां अर्धशतक रहा। कीवी टीम के खिलाफ उन्होंने 11वीं बार 50 रन का आंकड़ा पार किया। कोहली की इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने मुकाबले में शाानदार जीत दर्ज की। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। आइए उन पर एक नजर डालते हैं।

पारी

ऐसी रही कोहली की पारी और साझेदारी 

कोहली ने 51 गेंदों का सामना किया और 74 रन बनाए। उनके बल्ले से 13 चौके और एक छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 145.10 की रही।

इस खिलाड़ी ने कप्तान गिल के साथ मिलकर 104 गेंदों में 113 रन की साझेदारी निभाई।

उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। इस दौरान उन्होंने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13,000 रन भी पूरे कर लिए।

वह ऐसा करने वाले दुनिया में पहले बल्लेबाज हैं।

प्रारूप

कोहली ने ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम 

कोहली SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में सभी प्रारूपों को मिलाकर सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं।

उन्होंने अब तक 78 बार यह उपलब्धि हासिल की है।

सचिन तेंदुलकर 74 बार ऐसा करके दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, राहुल द्रविड़ और कुमार संगकारा 59-59 बार 50 या उससे अधिक रन बनाकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

ADVERTISEMENT

रिकॉर्ड

कोहली ने तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा 

वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कोहली शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अब तक 66.54 की औसत से 8,721 रन बनाए हैं।

इस मामले में तेंदुलकर दूसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 42.23 की औसत से 8,720 रन दर्ज हैं।

रोहित शर्मा 50.75 की औसत से 6,801 रन बनाकर तीसरे और सनथ जयसूर्या 5,742 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं।

ADVERTISEMENT

आंकड़ा

ये बड़ी उपलब्धि कोहली ने की अपने नाम 

SENA टीमों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कोहली पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

उन्होंने अब तक 134 बार यह कारनामा किया है। इस मामले में पूर्व महान खिलाड़ी तेंदुलकर 133 बार के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

वहीं, वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा 100 बार 50 से अधिक रन बनाकर तीसरे पायदान पर हैं।

ADVERTISEMENT