न्यूजीलैंड बनाम भारत: वनडे सीरीज में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा, जबकि आखिरी मैच 15 नवंबर को होगा। वनडे विश्व कप में अब करीब 12 महीने का समय बचा है। ऐसे में यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है। ऐसे में आइए उन खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जिन पर सबकी निगाहें रहेंगी।
#1
डेरिल मिचेल
न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल वनडे प्रारूप में भारतीय टीम के लिए बड़ी चुनौती साबित हुए हैं।
भारत के खिलाफ इस खिलाड़ी ने अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2022 में खेला था।
अब तक उन्होंने 13 मैच खेले हैं और इसकी 11 पारियों में 74.10 की औसत और 97.11 की स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाने में सफल रहे हैं।
उनके बल्ले से 4 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 137 रन रहा है।
#2
विराट कोहली
विराट कोहली ने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली 2 वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी।
ऐसे में वह न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। कोहली ने कीवी टीम के खिलाफ 36 वनडे मुकाबलों में 57.48 की औसत से 1,897 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 7 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं। इस साल कोहली इस प्रारूप में 69 की औसत और 117.94 की स्ट्राइक रेट से 552 वनडे रन बनाए हैं।
#3
अर्शदीप सिंह
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास इस सीरीज के जरिए भारतीय टीम के विश्व कप दल में जगह बनाने का अपना दावा मजबूत करने का मौका होगा।
बाएं हाथ के इस गेंदबाज को न्यूजीलैंड की स्विंग के अनुकूल पिचों पर गेंदबाजी करना रास आ सकता है।
27 वर्षीय अर्शदीप ने अब तक 18 वनडे मुकाबलों में 30 विकेट लिए हैं। उनकी औसत 25.16 की है। हालांकि, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वह 150 से अधिक विकेट ले चुके हैं।
#4
मिचेल सैंटनर
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर पर इस सीरीज में गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी होगी।
बाएं हाथ के इस स्पिनर ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के 5 मुकाबलों में 9 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज के रूप में सीरीज समाप्त की थी।
वह इकलौते गेंदबाज थे, जिनकी इकॉनमी रेट 9 से कम (7.37) रही। सैंटनर के 129 वनडे 139 विकेट हैं। वहीं, उन्होंने 1,648 रन भी बनाए हैं।