Loading...
न्यूजीलैंड बनाम भारत, चौथा टी-20: ऑकलैंड के मैदान पर कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन?
भारतीय टीम लगातार चौथे मैच में जीतना चाहेगी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

न्यूजीलैंड बनाम भारत, चौथा टी-20: ऑकलैंड के मैदान पर कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन?

Oct 29, 2026
04:07 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने शुरुआती 3 मुकाबले जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम चौथे टी-20 में वापसी कर अपनी साख बचाने के इरादे से उतरेगी। आइए मुकाबले से पहले ईडन पार्क में दोनों टीमों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

आंकड़े

भारतीय टीम ने इस मैदान पर सभी मुकाबले जीते 

भारतीय टीम ने ईडन पार्क में 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और तीनों में जीत दर्ज की है। यहां उसा सर्वोच्च स्कोर 204 रन है।

वहीं, न्यूजीलैंड ने इस मैदान पर अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय 2005 में खेला था।

कीवी टीम ने 33 मैच खेले हैं, जिनमें से 12 में उसे जीत मिली है, जबकि 16 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

इसके अलावा, 4 मैच टाई रहे हैं और एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला।

पिच

ऐसा रहेगा पिच का मिजाज 

ऑकलैंड का ईडन पार्क स्टेडियम आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छा माना जाता है।

इस मैदान की छोटी बाउंड्री का फायदा बल्लेबाज उठाने की कोशिश करते हैं। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन एक समान उछाल के चलते बल्लेबाजी करना आसान माना जाता है।

स्पिनर्स के लिए यहां कुछ खास फायदा नहीं है। हाउस्टेट के मुताबिक, यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन रहा है।

ADVERTISEMENT

बल्लेबाज

इन बल्लेबाजों का रहा है यहां अच्छा प्रदर्शन 

ईडन पार्क में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन केएल राहुल ने बनाए हैं। उन्होंने 2 पारियों में 146.75 की स्ट्राइक रेट से 113 रन जड़े हैं।

श्रेयस अय्यर के बल्ले से 2 पारियों में 164.51 की स्ट्राइक रेट से 102 रन निकले हैं।

मार्टिन गुप्टिल ने यहां 17 पारियों में 39.12 की औसत से 626 रन बनाए हैं। सक्रिय खिलाड़ियों में टिम साइफर्ट के नाम 13 पारियों में 140.12 की स्ट्राइक रेट से 220 रन दर्ज हैं।

ADVERTISEMENT

गेंदबाज

इन गेंदबाजों का रहा है अच्छा प्रदर्शन 

न्यूजीलैंड के लिए यहां टिम साउथी ने 16 मैच की 16 पारियों में 20.69 की औसत से सबसे ज्यादा 23 विकेट चटकाए हैं।

वहीं, कीवी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने 18 मैचों की 17 पारियों में 26.64 की औसत से 17 विकेट अपने नाम किए हैं। उनकी इकॉनमी 8.13 की रही है।

भारत के लिए यहां रविंद्र जडेजा और क्रुणाल पांड्या ने 3-3 विकेट लिए हैं। सक्रिय गेंदबाजों में किसी भी भारतीय गेंदबाज का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

ADVERTISEMENT