Page Loader
भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टेस्ट: वानखेड़े स्टेडियम में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज 
रविचंद्रन अश्विन सूची में पहले स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा टेस्ट: वानखेड़े स्टेडियम में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज 

Oct 27, 2024
07:30 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ली हुई है। पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 8 विकेट से हार मिली थी। दूसरे मैच में टीम ने 113 रन से मैच गंवाया था। ऐसे में आइए वानखेड़े स्टेडियम में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर डालते हैं।

#1

रविचंद्रन अश्विन और अनिल कुंबले (38 विकेट) 

सूची में पहले स्थान पर संयुक्त रूप से रविचंद्रन अश्विन और अनिल कुंबले हैं। अश्विन ने यहां 5 टेस्ट खेले हैं और इसकी 10 पारियों में 18.42 की औसत के साथ 38 विकेट लिए हैं। उन्होंने 5 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/55 का रहा है। कुंबले ने यहां 7 टेस्ट मैच खेले थे और इस खिलाड़ी ने भी 21.86 की औसत से 38 विकेट झटके थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/90 का रहा था।

#2

कपिल देव (28 विकेट) 

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज कपिल देव इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इस मैदान पर अपना पहला मुकाबला साल 1978 में खेला था। आखिरी बार वह 1993 में यहां खेलते हुए नजर आए थे। कपिल 11 मैच की 21 पारियों में 27.50 की औसत से 28 विकेट झटके थे। उन्होंने 1 बार 5 विकेट हॉल भी लिया था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/70 विकेट का रहा था।

#3

हरभजन सिंह (24 विकेट)

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच साल 2001 में खेला था। आखिरी बार वह यहां 2012 में खेलते हुए नजर आए थे। 5 टेस्ट मैच की 10 पारियों में इस खिलाड़ी ने 24 विकेट झटके थे। उनकी औसत 21.33 की रही थी। उन्होंने यहां 2 बार 5 विकेट हॉल लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/48 का रहा था।

#4

कर्षण घावरी (23 विकेट) 

भारत के एक और पूर्व गेंदबाज कर्षण घावरी का इस मैदान पर प्रदर्शन कमाल का रहा है। साल 1975 में यहां पहला मुकाबला खेलने वाले घावरी ने 6 टेस्ट की 11 पारियों में 23 विकेट झटके थे। उनकी औसत 24.73 की रही थी। उन्होंने इस मैदान पर 2 बार 5 विकेट हॉल लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/33 विकेट का रहा था। आखिरी बार यह खिलाड़ी 1980 में इस मैदान पर खेलता हुआ नजर आया था।