NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / तीसरा टेस्ट: भारत की स्थिति मजबूत, न्यूजीलैंड के 9 बल्लेबाज आउट, ऐसा रहा दिन का खेल
    अगली खबर
    तीसरा टेस्ट: भारत की स्थिति मजबूत, न्यूजीलैंड के 9 बल्लेबाज आउट, ऐसा रहा दिन का खेल
    भारतीय टीम की स्थिति मजबूत हो गई है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    तीसरा टेस्ट: भारत की स्थिति मजबूत, न्यूजीलैंड के 9 बल्लेबाज आउट, ऐसा रहा दिन का खेल

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 02, 2024
    05:09 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट का दूसरा दिन खत्म हो गया है। कीवी टीम ने अपनी दूसरी पारी में 171 रन पर ही 9 विकेट खो दिए हैं। दूसरी पारी में उनकी बढ़त 143 रन की हुई है।

    एजाज पटेल (7*) और विलियम ओ'रूर्के (0*) अभी नाबाद हैं। भारत की पहली पारी 263 रन पर खत्म हो गई थी।

    ऐसे में आइए दूसरी दिन के खेल पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल 

    पहले दिन भारतीय टीम के 4 विकेट गिरे थे। दूसरे दिन शुभमन गिल (90) और ऋषभ पंत (60) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम का स्कोर 263 रन तक पहुंचाया। भारतीय टीम को पहली पारी में 28 रन की बढ़त मिली।

    न्यूजीलैंड के लिए एजाज पटेल ने 5 विकेट झटके।

    कीवी टीम की दूसरी पारी में शुरुआती झटके लगे। सिर्फ यंग लगातार दूसरी पारी में अर्धशतकीय पारी खेली। रविंद्र जडेजा ने 4 और रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए।

    सर्वश्रेष्ठ

    न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 

    शुभमन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 146 गेंदों का सामना किया और 90 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 1 छक्का निकला।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उनके टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

    शुभमन ने पंत के साथ पारी संभाली और दोनों के बीच 114 गेंदों में 96 रन की साझेदारी हुई। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 5 मुकाबले खेले हैं और 9 पारियों में 35.88 की औसत से 323 रन बनाए हैं।

    पारी

    पंत की धमाकेदार पारी 

    पंत ने 59 गेंदों का सामना किया और 60 रन बनाए। उनके बल्ले से 8 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 101.69 की रही।

    जब वह बल्लेबाजी करने आए थे तो भारतीय टीम के 4 बल्लेबाज 84 रन पर ही पवेलियन में थे।

    पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 36 गेंदों का सामना करते हुए अर्धशतक पूरा किया।

    उपलब्धि

    पंत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि 

    पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ का स्कोर बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने पूर्व दिग्गज फारूक इंजीनियर का पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 18 बार टेस्ट में 50+ का स्कोर बनाया था।

    पंत 19 बार यह कारनामा कर चुके हैं।

    इस सूची में पहले स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 39 बार भारतीय टीम के लिए खेलते हुए 50+ का स्कोर बनाया है।

    रिकॉर्ड

    पंत ने तोड़ा धोनी का यह रिकॉर्ड 

    पंत भारत के लिए 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने 5 बार ये किया है।

    दिल्ली के इस खिलाड़ी ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा है। धोनी ने अपने टेस्ट करियर में 4 बार 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से अर्धशतकीय पारी खेली खेली थी। तीसरे स्थान पर पार्थिव पटेल हैं।

    उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 2 बार यह किया था।

    स्पिन

    एजाज पटेल ने झटके 5 विकेट 

    एजाज ने यशस्वी जायसवाल (30), शुभमन (90), मोहम्मद सिराज (0), सरफराज खान (0) और अश्विन (6) को अपना शिकार बनाया।

    एजाज ने 21.4 ओवर गेंदबाजी की और 103 रन देकर 5 विकेट लिए। ये उनके टेस्ट करियर का छठा 5 विकेट हॉल रहा। उन्होंने भारत के खिलाफ दूसरी बार 5 विकेट हॉल लिए हैं।

    एजाज के वानखेड़े स्टेडियम में 19 विकेट हो गए हैं। उन्होंने इस मैदान पर एक पारी में 10 विकेट लिए थे।

    जानकारी

    यंग की शानदार पारी 

    यंग ने दूसरी पारी में 100 गेंदों का सामना किया और 51 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 चौके और 1 छक्का निकला। पहली पारी में भी इस खिलाड़ी ने शानदार अर्धशतकीय पारी (71) खेली थी। उनके टेस्ट करियर का यह 9वां अर्धशतक है।

    रिकॉर्ड

    अश्विन ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि 

    अश्विन ने दूसरी पारी में 3 विकेट झटके और इसी के साथ उन्होंने अनिल कुंबले का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    अश्विन वानखेड़े स्टेडियम में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। कुंबले ने यहां 38 विकेट लिए थे। अश्विन के 39 विकेट हो गए हैं।

    इसके अलावा अश्विन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट (90) लेने वाले गेंदबाज बने हैं। इस मामले में भी उन्होंने कुंबले (89) को पीछे छोड़ा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस सड़क पर हर महीने होती थीं कई मौतें, नितिन गडकरी ने बताया कैसे किया ठीक नितिन गडकरी
    IPL 2025: लीग मैचों के लिए उपलब्ध होंगे मुस्तफिजुर रहमान, DC के लिए अच्छी खबर IPL 2025
    अमेरिका से बाहर पैसे भेजने पर लगेगा 5 प्रतिशत टैक्स, लाखों भारतीयों पर क्या होगा असर? अमेरिका
    केरल की कंपनी का दावा, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 8.5 करोड़ साइबर हमले किए नाकाम साइबर हमला

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट क्रिकेट में किए गए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों पर एक नजर  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: बतौर सलामी बल्लेबाज एक साल में 1,000 से अधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    विराट कोहली के पिछली 57 टेस्ट पारियों में सिर्फ 2 शतक, स्पिन गेंदबाज कर रहे परेशान  विराट कोहली
    न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की पहली पारी 156 पर सिमटी, मिचेल सैंटनर ने लिए 7 विकेट न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई में कीर्तन में शामिल हुए, वीडियो हुआ वायरल विराट कोहली
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: केन विलियमसन दूसरे टेस्ट से भी हुए बाहर, फिट हुए ऋषभ पंत  केन विलियमसन
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टेस्ट मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट: जानिए पुणे के स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    रणजी ट्रॉफी 2024-25 में 2 मैचों में खेल सकते हैं मोहम्मद शमी मोहम्मद शमी
    सऊद शकील ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा अपना पहला टेस्ट शतक, जानिए उनके आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    तेम्बा बावुमा बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से भी बाहर, एडेन मार्करम ही रहेंगे कप्तान  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की कुल बढ़त पहुंची 300 के पार, ऐसा रहा दूसरा दिन भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी: रजत पाटीदार ने 68 गेंदों में जड़ा शतक, हासिल की बड़ी उपलब्धि  रजत पाटीदार
    इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, शिमरोन हेटमायर की हुई वापसी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज की टीमें, कार्यक्रम और अन्य सभी अहम बातें  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट: भारत की ओर से वनडे में इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं सर्वाधिक शतक भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025