NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय टीम के लिए कैसा रहा है होल्कर क्रिकेट स्टेडियम? जानिए आंकड़े
    खेलकूद

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय टीम के लिए कैसा रहा है होल्कर क्रिकेट स्टेडियम? जानिए आंकड़े

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय टीम के लिए कैसा रहा है होल्कर क्रिकेट स्टेडियम? जानिए आंकड़े
    लेखन मनोज शर्मा
    Jan 22, 2023, 04:29 pm 1 मिनट में पढ़ें
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय टीम के लिए कैसा रहा है होल्कर क्रिकेट स्टेडियम? जानिए आंकड़े
    होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में अब तक भारत ने पांच वनडे मैच खेले हैं और सभी जीते हैं (फोटो: ट्विटर/@BCCI)

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला मंगलवार को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम का इस मैदान पर प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। भारत पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है, उसके लिए यह मुकाबला केवल औपचारिकता मात्र है। वहीं कीवी टीम इस मुकाबले को जीतकर लाज बचाना चाहेगी। आइये इस मैदान पर भारत के प्रदर्शन और आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

    होल्कर स्टेडियम में एक साथ 30,000 दर्शक देख सकते हैं मैच

    पहले यह स्टेडियम को महारानी उषाराजे ट्रस्ट क्रिकेट मैदान के नाम से विख्यात था। साल 2010 में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) ने इस नाम बदलकर करके होल्कर क्रिकेट स्टेडियम कर दिया था। इस स्टेडियम का निर्माण 1990 में प्रारम्भ हुआ था। उस समय इसके निर्माण में 44.26 करोड़ रुपये (जमीन कीमत शामिल नहीं) की राशि खर्च हुई थी। इस स्टेडियम में 30,000 दर्शक एक साथ बैठकर मैच देख सकते हैं।

    भारत का होल्कर स्टेडियम में है 100 प्रतिशत वनडे जीत का रिकॉर्ड

    होल्कर क्रिकेट स्टेडियम भारतीय टीम के लिए काफी लकी रहा है। यहां भारत के नाम वनडे मैचों में 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड दर्ज है। इस स्टेडियम पर पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला (वनडे) भारत और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 15 अप्रैल, 2006 को खेला गया था। जिसे मेजबानों ने सात विकेट से अपने नाम किया था। ओवरऑल यहां पर अब तक कुल 10 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले (दो टेस्ट, पांच वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय) खेले जा चुके हैं।

    होल्कर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

    होल्कर क्रिकेट स्टेडियम का विकेट बल्लेबाजों के अनुकूल माना जाता है, जिसका कारण समान उछाल और छोटी बाउंड्री है। तेज गेंदबाजों को यहां कुछ शुरुआती मदद मिलती है, लेकिन स्कोरिंग पर नियंत्रण रखने के लिए गेंदबाजों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

    होल्कर स्टेडियम पर कैसा है भारत का प्रदर्शन?

    होल्कर स्टेडियम के मैदान पर कुल पांच वनडे मुकाबले आयोजित हुए हैं। भारत ने यहां सभी पांचों मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। भारत ने यहां तीन मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते हैं और दो बाद में बल्लेबाजी कर जीते हैं। यहां रनों के लिहाज से भारत ने सबसे बड़ी जीत वेस्टइंडीज (153) के खिलाफ 2011 में दर्ज की थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने यहां अब तक एक भी वनडे मैच नहीं खेला है।

    वीरेंद्र सहवाग ने यहीं पर जमाया था वनडे में दोहरा शतक

    इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर (418/5) का रिकॉर्ड भारत के नाम है, जो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में बनाया था। न्यूनतम स्कोर दक्षिण अफ्रीका (225) के नाम दर्ज है, जो उसने भारत के खिलाफ 2015 में बनाया था। पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने वनडे करियर का दोहरा शतक इसी स्टेडियम में बनाया था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में 149 गेंदों में 219 रन बनाए थे। उस पारी में उन्होंने 25 चौके और सात छक्के ठोके थे।

    होल्कर स्टेडियम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी के आंकड़े (वनडे)

    होल्कर स्टेडियम में सर्वाधिक रन सहवाग (220) ने बनाए हैं। एक्टिव भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा (104) सबसे आगे हैं। यहां सबसे बड़ी व्यक्तिगत वनडे पारी सहवाग (219) के ही नाम दर्ज है। एक्टिव भारतीयों बल्लेबाजों में सबसे बड़ी पारी हार्दिक पांड्या (78) ने खेली है। इस मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट भारत के एस श्रीसंत (6) ने लिए हैं। एक्टिव भारतीय गेंदबाजों में ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रोहित और भुवनेश्वर कुमार ने यहां तीन-तीन विकेट लिए हैं।

    भारत बनाम न्यूजीलैंड मैचों के आंकड़े (वनडे)

    वनडे क्रिकेट में अब तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच 115 बार आमना-सामना हुआ है। इनमें से भारतीय क्रिकेट टीम ने 57 मैच जीते हैं और न्यूजीलैंड ने 50 बार बाजी मारी है। एक मैच टाई रहा है और सात मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है। भारतीय सरजमीं पर दोनों के बीच अब तक खेले गए 37 मैचों में से भारत ने 28 जीते हैं और आठ में न्यूजीलैंड में बाजी मारी है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    वनडे क्रिकेट
    वीरेंद्र सहवाग
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: रेमो डिसूजा के कोरियोग्राफ किए हुए चर्चित गाने, जिन पर झूमते हैं दर्शक जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: कॉमेडी के बेताज बादशाह हैं कपिल शर्मा, जानिए कैसा रहा अब तक का सफर कपिल शर्मा
    जन्मदिन विशेष: अजय देवगन के अभिनय की विविधता का प्रमाण हैं उनकी ये लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी  जन्मदिन विशेष
    ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने के लिए फायदेमंद हैं ये योगासन, रोजाना करें अभ्यास योगासन

    रोहित शर्मा

    IPL 2023: रोहित शर्मा खेल पाएंगे सीजन का पहला मैच? हेडकोच ने दिया बड़ा अपडेट मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस के ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं धमाकेदार प्रदर्शन  मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: रोहित क्यों फोटोशूट के लिए नहीं पहुंचे गुजरात? सामने आया बड़ा कारण इंडियन प्रीमियर लीग

    वनडे क्रिकेट

    दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड: टेंबा बावुमा ने खेली 90 रनों की शानदार पारी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड को 8 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड: तबरेज शम्सी ने चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर 2-0 से जीती वनडे सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    वीरेंद्र सहवाग

    भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस पर भड़के वीरेंद्र सहवाग, बोले- हर कोई विराट नहीं हो सकता  भारतीय क्रिकेट टीम
    विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25,000 रन पूरे करने के करीब, जानिए उनके आंकड़े विराट कोहली
    रोहित शर्मा बनाम वीरेंद्र सहवाग: वनडे क्रिकेट में कैसे रहे हैं दोनों के तुलनात्मक आंकड़े? रोहित शर्मा
    वनडे में श्रीलंका के खिलाफ भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज, रोहित शर्मा ने भी किया कमाल भारतीय क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    2017 चैंपियंस ट्रॉफी: भारत के पास दिग्गज थे, लेकिन हम बच्चों के साथ खेलकर जीते- सरफराज सरफराज अहमद
    विराट कोहली ने शेयर की अपनी 10वीं की मार्कशीट, गणित में आए थे सबसे कम नंबर विराट कोहली
    भारत से बाहर बांग्लादेश में अपने वनडे विश्व कप मुकाबले खेल सकता है पाकिस्तान- रिपोर्ट पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    BCCI की अपील के बाद इंदौर की पिच को लेकर ICC ने बदला अपना फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023