एशिया कप 2023: शुभमन गिल वनडे में सबसे तेज 1,500 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
क्या है खबर?
एशिया कप 2023 के 5वें मुकाबले में नेपाल क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 48.2 ओवर में 230 रन पर सिमट गई।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाया।
इस मुकाबले में 53 रन बनाते ही गिल के वनडे में 1,500 रन पूरे हो गए। वह वनडे में सबसे तेज 1,500 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वह 67 रन बनाकर नाबाद रहे।
जानकारी
गिल ने 29 पारियों में पूरे किए 1,500 रन
गिल ने वनडे की 29 पारियों में 1,500 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 34 पारियों में यह कारनामा किया था। इस साल की शुरुआत में गिल सबसे तेज भारतीय और संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज 1,000 वनडे रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने थे।
प्रदर्शन
वनडे में गिल का सर्वाधिक स्कोर 208 रन
गिल ने 31 जनवरी, 2019 को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ हैमिल्टन में वनडे डेब्यू किया था।
उन्होंने नेपाल के खिलाफ मुकाबले से पहले तक 28 वनडे खेले थे। इस दौरान उन्होंने 60.29 की औसत और 102.40 की स्ट्राइक रेट से 1,447 रन बनाए थे।
गिल ने वनडे में 4 शतक भी लगाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 208 रन है। 18 जनवरी, 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में उन्होंने यह दोहरा शतक लगाया था।
प्रदर्शन
टेस्ट और टी-20 में गिल का प्रदर्शन
गिल ने 26 दिसंबर, 2020 को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में अब तक 18 टेस्ट खेले हैं।
इस दौरान 33 पारियों में उन्होंने 32.20 की औसत और 58.97 की स्ट्राइक रेट से 966 रन बनाए हैं। टेस्ट में उन्होंने 4 अर्धशतक और 2 शतक जड़े हैं।
इसके अलावा उन्होंने 11 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 304 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उन्होंने 1 अर्धशतक और 1 शतक लागया है।