Loading...
भारत बनाम जापान: एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का प्रीव्यू और अन्य आंकड़े
भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में करेगी जापान क्रिकेट टीम का सामना

भारत बनाम जापान: एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का प्रीव्यू और अन्य आंकड़े

Sep 21, 2026
07:30 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और जापान क्रिकेट टीम के बीच पहला ऐतिहासिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला मंगलवार (22 सितंबर) को खेला जाएगा। यह मैच कांतो के सानो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर होगा। यह क्रिकेट इतिहास में पहला मौका है जब भारतीय टीम किसी एसोसिएट देश के खिलाफ कोई द्विपक्षीय मैच खेलेगी। भारतीय टीम इस मुकाबले को एशियाई खेल 2026 की तैयारी के रूप में ले रही है, जबकि जापान इसे बड़ा अवसर मान रही है।

बारिश

मैच पर होगा बारिश का साया

यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा, जिसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा।

सानो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान की छोटी बाउंड्री के कारण यहां रनों की बारिश देखने को मिल सकती है।

हालांकि, इस मैच पर मौसम की मार पड़ने की बड़ी आशंका है। चक्रवात 'दुजुआन' के सोमवार शाम तक बोसो प्रायद्वीप के पास से गुजरने की उम्मीद है, जिससे भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

उम्मीद

क्या सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

भारत ने इस मुकाबले के लिए अपनी पूरी ताकत वाली टीम चुनी है, जिसमें अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।

टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में रहेगी। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।

ADVERTISEMENT

दारोमदार

कप्तान कडोवाकी-फ्लेमिंग पर होगा दारोमदार

जापान की अगुवाई उनके 30 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग करेंगे।

क्रिकइंफो के अनुसार, वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जापान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। ऐसे में टीम को उनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

जापान की संभावित प्लेइंग इलेवन: लाचलान यामामोतो-लेक, रियो साकुराानो-थॉमस, केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इतो-डेविस, चार्ली हारा-हिन्जे, इब्राहिम ताकाहाशी, एलेस्टर कडोवाकी-फ्लेमिंग, वातारू मियाउची (विकेटकीपर), डेक्लान सुजुकी, माकोतो तानियामा और शोमा सुगाया-स्लेटर।

ADVERTISEMENT

निगाहें

इन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहें

ईशान किशन इस समय साल 2026 में सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन (902 रन) बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

उन्होंने यह रन 172.46 के शानदार स्ट्राइक रेट, एक शतक और 6 अर्धशतकों की मदद से बनाए हैं।

इसी तरह अभिषेक शर्मा भी अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर फाॅर्म में वापसी कर चुके हैं। ऐसे में दोनों पर सभी की निगाहें रहने वाली है।

इसी तरह अगर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलता है तो वह भी बड़ी पारी खेल सकते हैं।

जानकारी

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसे हैं जापान के आंकड़े?

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जापान का प्रदर्शन अब तक काफी सराहनीय रहा है। उसका इस प्रारूप में जीत-हार का रिकॉर्ड 41-19 का रहा है। ऐसे में उसके खिलाड़ी पूरी ताकत और जोश के साथ भारत को चौंकाने का प्रयास करेंगे।

पहल

'स्पोर्ट 75' पहल का हिस्सा है मुकाबला

यह आगामी ऐतिहासिक मैच भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची द्वारा शुरू की गई 'स्पोर्ट 75' पहल का एक मुख्य हिस्सा है।

यह पहल भारत-जापान के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर शुरू की गई है।

इसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच खेल संबंधों और मानवीय आदान-प्रदान को मजबूत करना है, विशेष रूप से साल 2036 के ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी करने की भारत की महत्वाकांक्षा को बढ़ावा देना है।

ADVERTISEMENT