भारत बनाम इंग्लैंड: 5वें टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में दांव पर होंगे ये रिकॉर्ड
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला शनिवार को साउथेम्प्टन के द रोज बाउल में खेला जाएगा। इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड दांव पर लगे होंगे। इंग्लैंड टीम पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त बनाकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में वह इस मुकाबले को जीतकर भी ऐतिहासिक क्लीन स्वीप करने का प्रयास करेगी। आइए मुकाबले में बनने वाले रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं।
#1
इंग्लैंड के पास होगा क्लीन स्वीप करने का मौका
इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले में जीत हासिल कर भारत के खिलाफ पहली बार एक से अधिक मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में क्लीन स्वीप करने का प्रयास करेगी। इंग्लैंड ने साल 2011 और 2014 में एक-एक मैच की सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी, लेकिन उसके बाद वह कोई भी सीरीज नहीं जीत पाई है। बता दें कि इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश से रद्द हो गया था और शेष तीन इंग्लैंड ने जीते हैं।
जानकारी
भारत के नाम दर्ज हो सकता है यह शर्मनाक रिकॉर्ड
इस मुकाबले में हार के साथ भारत के नाम बड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। उसने पहली बार लगातार 5 टी-20 मैच हारे हैं और आखिरी मुकाबले में हार मिलने पर यह रिकॉर्ड और मजबूत होकर 6 हार का हो जाएगा।
#2
इंग्लैंड के लिए 150 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाहले दूसरे खिलाड़ी होंगे आदिल
इस मुकाबले में उतरते ही इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद बड़ा रिकॉर्ड बनाएंगे। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 150वां मुकाबला होगा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के छठे और इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी बनेंगे। इसी तरह यह जोस बटलर का 160वां मुकाबला होगा। वह रोहित शर्मा और जॉर्ज डॉकरेल (159-159) को पीछे छोड़कर दूसरे सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। इस सूची में शीर्ष पर आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग (163 मैच) हैं।
#3
अर्शदीप बना सकते हैं अनोखी हैट्रिक
इस द्विपक्षीय सीरीज में इस समय श्रेयस अय्यर 190 रन (4 मैचों) के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (134) दूसरे और फिलिप सॉल्ट (129) तीसरे नंबर पर हैं। तीनों में सर्वाधिक रन बनाने की जंग होगी। इंग्लिश ओपनर फिल सॉल्ट ने पिछले 2 मैचों में अर्शदीप सिंह द्वारा फेंके गए पारी के पहले ओवर मेडन खेले थे। इस मैच में भी ऐसा होने पर अर्शदीप मेडन ओवर की अनोखी हैट्रिक बना लेंगे।