NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित साल 2023 में 1,000 वनडे रन पूरे करने वाले पहले कप्तान बने
    अगली खबर
    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित साल 2023 में 1,000 वनडे रन पूरे करने वाले पहले कप्तान बने
    रोहित शर्मा के इस साल वनडे में 1,000 रन पूरे (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित साल 2023 में 1,000 वनडे रन पूरे करने वाले पहले कप्तान बने

    लेखन रजत गुप्ता
    संपादन भारत शर्मा
    Oct 29, 2023
    03:06 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के 29वें मुकाबले में रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक कीर्तिमान अपने नाम किया।

    लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 31 रन बनाते ही उनके इस साल वनडे में 1,000 रन पूरे हो गए हैं।

    वह इस साल ऐसा करने वाले कुल तीसरे और दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं। रोहित ने 22 वनडे की 21 पारियों में 1,000 रन बनाए।

    जानकारी

    साल 2023 में 1,000 वनडे रन बनाने वाले पहले कप्तान

    रोहित ने इस साल वनडे में 1,000 रन पूरे के साथ ही बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। वह साल 2023 में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान है। उनके अलावा अन्य कोई कप्तान यह मुकाम नहीं छू सका है।

    आंकड़े

    सबसे पहले गिल ने बनाए थे 1,000 रन

    इस साल वनडे में इससे पहले तक 2 बल्लेबाजों ने 1,000 से ज्यादा रन बनाए। सूची में पहले नंबर पर भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल हैं।

    गिल ने आज से पहले तक 23 वनडे में 66.25 की औसत से 1,325 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक और 5 शतक जड़े।

    सूची में दूसरे नंबर पर पथुम निसांका हैं, जिन्होंने इस साल अब तक 25 वनडे में 48.27 की औसत और 87.62 की स्ट्राइक रेट से 1,062 रन बनाए।

    आंकड़े

    रोहित ने 5वीं बार किया है यह कारनामा

    रोहित ने अपने करियर में 5वीं बार एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 वनडे रन पूरे किए। सबसे पहले उन्होंने यह उपलब्धि 2013 (1,196 रन) में हासिल की थी।

    उसके बाद उन्होंने साल 2017 में 1,293 रन, साल 2018 में 1,030 और साल 2019 में 1,490 रन अपने नाम किए थे।

    साल 2019 में वनडे विश्व कप में उन्होंने 5 शतक जड़ते हुए रनों का पहाड़ कर दिया था। इस बार भी उनका बल्ला जमकर बोल रहा है।

    उपल्ब्धि

    ICC विश्व कप में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने रोहित

    अपनी इस पारी के दौरान रोहित ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

    वह इंटरनरेशन क्रिकेट काउंसिल (ICC) के वनडे और टी-20 विश्व कप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके अब 2,285 से अधिक रन हो गए हैं।

    उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर (2,278) को पीछे छोड़ दिया है। इस मामले में पहले पायदान पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं। उन्होंने विश्व कप में 2,525 रन अपने नाम किए हैं।

    प्रदर्शन

    वनडे में रोहित का प्रदर्शन

    23 जून, 2007 को आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ने अब तक 256 वनडे खेले हैं।

    इस दौरान 248 पारियों में उन्होंने 49.16 की औसत और 91.40 की स्ट्राइक रेट से 10,423 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 53 अर्धशतक के साथ ही 31 शतक भी लगाए हैं।

    इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 264 रन है। वह वनडे में 3 दोहरे शतक भी लगा चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वनडे विश्व कप 2023
    भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा
    शुभमन गिल

    ताज़ा खबरें

    गूगल क्रोम में आया नया जेमिनी AI असिस्टेंट, इस तरह करें उपयोग  गूगल
    लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक आमिर हमजा लाहौर में घायल, अस्पताल में भर्ती पाकिस्तान समाचार
    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल

    वनडे विश्व कप 2023

    पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका: सऊद शकील ने लगाया वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका: मार्को येन्सन की वनडे करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, चटकाए 3 विकेट दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: पाकिस्तान 4 पारियों में हुआ ऑलआउट, डेथ ओवर्स में ऐसा रहा प्रदर्शन पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    जो रूट का भारत के खिलाफ वनडे में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े जो रूट

    भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023: हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से हुए बाहर वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: धर्मशाला पहुंची भारतीय टीम, रविवार को न्यूजीलैंड से भिड़ंत वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023: क्रिस गेल ने सेमीफाइनल को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, जानिए क्या कहा क्रिस गेल
    वनडे विश्व कप 2023: भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा विश्व कप में भारत के लिए सबसे उम्रदराज कप्तान बने, जानिए अन्य का हाल वनडे विश्व कप 2023
    भारत के शीर्ष 4 में से 3 बल्लेबाजों का नहीं खुला खाता, पहली बार हुआ ऐसा वनडे विश्व कप 2023
    ICC के सीमित ओवर टूर्नामेंट में रोहित शर्मा के नाम है यह शर्मनाक रिकॉर्ड, जानिए क्या वनडे विश्व कप 2023
    रोहित शर्मा वनडे विश्व कप में सबसे तेज 1,000 रन पूरे करने वाले भारतीय बने भारतीय क्रिकेट टीम

    शुभमन गिल

    एशिया कप 2023: शुभमन गिल वनडे में सबसे तेज 1,500 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने भारतीय क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2023 की भारतीय टीम में केवल एक खिलाड़ी की उम्र 25 साल से कम वनडे विश्व कप 2023
    ICC वनडे रैंकिंग: शुभमन गिल तीसरे स्थान पर पहुंचे, ईशान किशन को हुआ जबरदस्त फायदा  ICC रैंकिंग
    जन्मदिन विशेष: 24 साल के हुए शुभमन गिल, जानिए उनके क्रिकेट करियर के रिकॉर्ड्स और आंकड़े  वनडे क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025