Page Loader
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा टी-20 करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
रुतुराज गायकवाड़ ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रुतुराज गायकवाड़ ने जड़ा टी-20 करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Nov 26, 2023
09:08 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने ऑस्ट़्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 टी-20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में रविवार को अपने करियर का संयुक्त रूप से सर्वाधिक स्कोर बनाया। उन्होंने 43 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 58 रन बनाए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 134.88 की रही। यह रुतुराज के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक है। सीरीज के पहले मैच में वह डायमंड डक का शिकार हुए थे।

प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रुतुराज के आंकड़े

रुतुराज ने 28 जुलाई, 2021 को श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ कोलंबो के मैदान पर अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। उन्होंने अब तक खेले 16 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 14 पारियों में 27.92 की औसत और 128.85 की स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर आज से पहले भी 58 रन ही था। टी-20 में उन्होंने अब तक 28 चौके और 10 छक्के भी लगाए हैं।

प्रदर्शन

घरेलू क्रिकेट और वनडे में प्रदर्शन

रुतुराज ने 6 अक्टूबर, 2022 को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ लखनऊ में वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक खेले 4 वनडे की 4 पारियों में 26.50 की औसत और 73.10 की स्ट्राइक रेट से 106 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 1 अर्धशतक लगाया है। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 71 रन है। उन्होंने 28 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 1,941 रन, 75 लिस्ट-A मैच में 4,121 रन और 188 टी-20 में 3,812 रन बनाए हैं।