Page Loader
मिचेल स्टार्क का भारत के खिलाफ और भारतीय सरजमीं पर कैसा प्रदर्शन रहा है?
मिचेल स्टार्क का भारत के खिलाफ प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है (तस्वीर: X/@ICC)

मिचेल स्टार्क का भारत के खिलाफ और भारतीय सरजमीं पर कैसा प्रदर्शन रहा है?

Sep 19, 2023
07:55 am

क्या है खबर?

विश्व कप 2023 को शुरू होने में कम समय बचा है। सभी टीमें इस बड़े टूर्नामेंट के लिए जमकर तैयारी कर रही हैं। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम विश्व कप से पहले भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज का आगाज 22 सितंबर से होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी हैं। हालांकि, भारतीय सरजमीं पर इस खिलाड़ी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

प्रदर्शन

भारतीय सरजमीं पर कैसा रहा है स्टार्क का प्रदर्शन?

भारतीय सरजमीं पर स्टार्क ने वनडे क्रिकेट में पहला मुकाबला साल 2010 में खेला था। उन्होंने अब तक 7 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 38.18 की बेहद खराब औसत के साथ सिर्फ 11 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनकी इकॉनमी 6.39 की रही है। स्टार्क का भारतीय सरजमीं पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/53 का रहा है। एशिया महाद्वीप पर इस खिलाड़ी ने 17 वनडे मुकाबलों में 23.08 की औसत से 37 विकेट अपने नाम किए हैं।

विकेट

भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में कैसा रहा है स्टार्क का प्रदर्शन?

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ कुल मिलाकर स्टार्क ने 16 वनडे खेले हैं। इस दौरान उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक ही रहा है। वह भारत के खिलाफ उतने घातक नहीं साबित हुए हैं, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। स्टार्क ने 16 वनडे मुकाबलों में 33.64 की औसत से 25 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 6.07 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/43 का रहा है। वह 2 बार 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे हैं।

विश्व कप

साल 2023 में कैसा रहा है स्टार्क का प्रदर्शन?

स्टार्क ने साल 2023 में सिर्फ 3 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 21.12 की औसत से 8 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/53 का रहा है। उन्होंने इस साल 6.08 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। स्टार्क ने 1 कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा विकेट साल 2015 में लिए थे। उन्होंने 18 मुकाबलों में 16.26 की औसत से 41 विकेट झटके थे। इस साल ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वनडे विश्व कप अपने नाम किया था।

करिर

ऐसा रहा है स्टार्क का वनडे करियर 

33 साल के स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की ओर से अब तक 110 वनडे मैच खेले हैं। साल 2010 में भारत के खिलाफ ही इस फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले स्टार्क ने अब तक 22.09 की औसत से 219 विकेट लिए हैं। बाएं हाथ के गेंदबाज स्टार्क की इस फॉर्मेट में इकॉनमी रेट 5.11 की रही है। स्टार्क वनडे में 9 बार पारी में 5 विकेट हॉल ले चुके हैं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस 

स्टार्क वनडे क्रिकेट में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे अधिक बार 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज हैं। पहले स्थान पर वकार यूनिस हैं, जिन्होंने 13 बार यह कारनामा किया है। मुथैया मुरलीधरन ने 10 बार वनडे क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लिए हैं।