Page Loader
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: एलिस पेरी ने लगाया वनडे करियर का 33वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
एलिस पेरी ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: एलिस पेरी ने लगाया वनडे करियर का 33वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Dec 28, 2023
08:29 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी बल्लेबाज एलिस पेरी ने उम्दा बल्लेबाजी की। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने 104.17 की स्ट्राइक रेट से 72 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के ठोके। यह पेरी के वनडे करियर का 33वां अर्धशतक है। इसके अलावा उन्होंने इस प्रारूप में 2 शतक भी लगाए हैं।

प्रदर्शन

वनडे में पेरी का प्रदर्शन

वनडे में पेरी के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 139 मुकाबलों की 112 पारियों में 3,786 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 51.86 की रही है। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 112 रन है। वह ऑस्ट्रेलिया की ओर से वनडे में चौथी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर हैं। उनसे पहले बेलिंडा क्लार्क ने 4,844 , करेन रोल्टन ने 4,814 और मेग लैनिंग ने वनडे में 4,602 रन बनाए हैं।

प्रदर्शन

भारतीय महिलाओं ने बनाए 282 रन

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 282 रन बनाए। पूजा वस्त्राकर (62*) और जेमिमा रोड्रिग्स (82) ने जहां अर्धशतक लगाया वहीं यास्तिका भाटिया (49) अर्धशतक से चूक गईं। कंगारू टीम की ओर से एशले गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहैम ने 2-2 विकेट चटकाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम को पहले ही ओवर में एलिसा हीली (0) के रूप में पहला झटका लगाया। इसके बार पेरी ने फोएबे लिचफील्ड (78) के साथ दूसरे विकेट के लिए 148 रन जोड़े।