Page Loader
भारत बनाम अफगानिस्तान: श्रेयस अय्यर के एशिया में 1,000 वनडे रन पूरे, जानिए आंकड़े
श्रेयस अय्यर के एशिया में 1,000 वनडे रन पूरे (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत बनाम अफगानिस्तान: श्रेयस अय्यर के एशिया में 1,000 वनडे रन पूरे, जानिए आंकड़े

Oct 11, 2023
08:34 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के 9वें मुकाबले में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 रन बनाते ही भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अपने खाते में एक उपलब्धि जोड़ी। अय्यर के अब वनडे में एशिया में 1,000 रन पूरे हो गए हैं। उन्होंने एशिया में 28 वनडे की 26 पारियों में करीब 46.45 की औसत और 97.24 की स्ट्राइक रेट से 1,022 रन बना लिए हैं। वह ऐसा करने वाले 32वें भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

आंकड़े

सचिन ने बनाए सर्वाधिक रन

एशिया में वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर सचिन तेंदुलकर (12,067) हैं। सचिन ने 288 मैच में यह कारनामा किया था। इस सूची में दूसरे नंबर पर विराट कोहली (7,713), तीसरे पर महेंद्र सिंह धोनी (6,929), चौथे पर सौरव गांगुली (6,302), 5वें पर मोहम्मद अजहरुद्दीन (6,267), छठे पर राहुल द्रविड़ (6,127), 7वें पर रोहित शर्मा (5,767), 8वें पर युवराज सिंह (5,683), 9वें पर वीरेंद्र सहवाग (5,644) और 10वें पर गौतम गंभीर (3,974) हैं।

प्रदर्शन

श्रेयस का वनडे करियर 

दाएं हाथ के बल्लेबाज अय्यर ने अपने वनडे करियर में अब तक 48 मुकाबले खेले हैं। 43 पारियों में वह अब तक 45.65 की औसत और 97.85 की स्ट्राइक रेट से 1,826 रन बना चुके हैं। वह 3 शतकों के अलावा अब तक 14 अर्धशतक भी जमा चुके हैं। वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 113 रन का है। उन्होंने 10 टेस्ट की 16 पारियों में 666 रन और 49 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 1,043 रन बनाए हैं।