NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम अफगानिस्तान, दूसरा टी-20: शिवम दुबे ने लगाया अपना लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    भारत बनाम अफगानिस्तान, दूसरा टी-20: शिवम दुबे ने लगाया अपना लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
    शिवम दुबे ने खेली नाबाद 63 रन की पारी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    भारत बनाम अफगानिस्तान, दूसरा टी-20: शिवम दुबे ने लगाया अपना लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 14, 2024
    10:37 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए नाबाद 63 रन की पारी खेली।

    उनकी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर खेले गए दूसरे मैच को 6 विकेट से जीत लिया।

    दिलचस्प रूप से यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक और इस प्रारूप में सर्वोच्च स्कोर रहा।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही दुबे की पारी

    भारत ने जब 62 रन पर अपना दूसरा विकेट गंवाया था, तब दुबे क्रीज पर आए।

    उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और महज 22 गेंदों में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया।

    उन्होंने अंत तक बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर नाबाद 63 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

    यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने सीरीज के पहले मैच में नाबाद 60 रन की पारी खेली थी।

    लेखा-जोखा

    भारत ने आसानी से जीता मुकाबला

    पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगान टीम ने पॉवरप्ले के बाद 58/1 का स्कोर बनाया।

    मेहमान टीम से गुलबदीन नायब ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 57 रन बनाए। निचले क्रम में मुजीब उर रहमान ने 9 गेंदों पर 21 रन बनाकर टीम को 172/10 के स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद जायसवाल (68) और दुबे ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए जीत दिलाई। भारत ने 16वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    आंकड़े

    दुबे के टी-20 अंतरराष्ट्रीय पर एक नजर

    दुबे ने 2019 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था।

    उन्होंने अब तक 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 45.83 की औसत और 149.45 की स्ट्राइक रेट के साथ 275 रन अपने नाम किए हैं। भारतीय धरती पर उन्होंने 6 पारियों में 164.03 की स्ट्राइक रेट से 187 रन बनाए हैं।

    उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 9.71 की इकॉनमी रेट के साथ 8 विकेट अपने नाम किए हैं।

    आंकड़े

    टी-20 क्रिकेट में 2,000 से अधिक रन बना चुके हैं दुबे 

    मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले दुबे ने 2016 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के जरिए अपने टी-20 करियर की शुरुआत की थी।

    उन्होंने इस प्रारूप में 121 मैचों में 2,273 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 95* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 9 अर्धशतक लगाए हैं।

    गेंदबाजी में उन्होंने 45 विकेट ले लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 27 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिवम दुबे
    भारतीय क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    सुप्रीम कोर्ट ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान को जमानत दी, कहा- सस्ती लोकप्रियता क्यों? अशोका यूनिवर्सिटी
    टच स्क्रीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर कैसे बनाएं डिजिटल आर्ट?  काम की बात
    केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु, फंड रोकने का लगाया आरोप तमिलनाडु
    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया

    शिवम दुबे

    IPL 2022 नीलामी: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे शिवम दुबे, मिले चार करोड़ रुपये IPL नीलामी
    RCB बनाम CSK: शिवम दूबे ने 25 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    KKR बनाम CSK: शिवम दूबे ने 20 गेंदों में लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े  टी-20 क्रिकेट
    RR बनाम CSK: शिवम दुबे ने जड़ा सीजन का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम अफगानिस्तान: टी-20 सीरीज की टीमें, कार्यक्रम और सभी अहम जानकारी  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    भारत बनाम अफगानिस्तान: टी-20 क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन पुरस्कार, देखिए वीडियो मोहम्मद शमी
    भारत बनाम अफगानिस्तान: टी-20 सीरीज में इन खिलाड़ियों के बीच हो सकता है कड़ा मुकाबला  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    विश्व कप 2023: अजमतुल्लाह उमरजई नंबर-5 और उससे नीचे सर्वाधिक 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज बने वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने बड़े उलटफेर करते हुए छोड़ी गहरी छाप  वनडे विश्व कप 2023
    दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान: रासी वान डेर डुसेन ने लगाया मौजूदा विश्व कप में दूसरा अर्धशतक वनडे विश्व कप 2023

    टी-20 क्रिकेट

    भारत ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अफगानिस्तान को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 11 बार नहीं खुला रोहित शर्मा का खाता, जानिए अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम अफगानिस्तान: शिवम दुबे ने जड़ा दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: मिचेल सेंटनर पहले टी-20 से हुए बाहर, जानिए क्या है कारण न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025