NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम अफगानिस्तान: रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
    अगली खबर
    भारत बनाम अफगानिस्तान: रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने
    रोहित शर्मा ने रचा इतिहास (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    भारत बनाम अफगानिस्तान: रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने

    लेखन रजत गुप्ता
    Oct 11, 2023
    07:04 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 के 9वें मुकाबले में बुधवार को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 272 रन बनाए।

    273 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से 3 छक्के लगाते ही रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के (554) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

    उन्होंने 543वें अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले क्रिस गेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 553 छक्के लगाए थे।

    आंकड़े

    रोहित ने वनडे में लगाए इतने छक्के

    गेल ने 483 अंतरराष्ट्रीय मैच की 551 पारियों में 553 छक्के लगाए थे। उनके अलावा शाहिद अफरीदी ने 524 मैच में 476, ब्रेंडन मैकुलम ने 432 मैच में 398, मार्टिन गुप्टिल ने 367 मुकाबलों में 383 छक्के लगाए थे।

    रोहित ने 52 टेस्ट की 88 पारियों में 77 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 148 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 140 पारियों में 182 छक्के और 253 वनडे की 245 पारियों में 294 छक्के लगाए हैं।

    रिकॉर्ड

    भारतीय खिलाड़ियों से काफी आगे रोहित

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में रोहित (556) के बाद दूसरे नंबर पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। धोनी ने 538 मैच की 526 पारियों में 359 छक्के लगाए थे।

    सूची में तीसरे नंबर पर विराट कोहली (283), चौथे पर सचिन तेंदुलकर (264), 5वें पर युवराज सिंह (251), छठे पर सौरव गांगुली (247), 7वें पर वीरेंद्र सहवाग (243), 8वें पर सुरेश रैना (182), 9वें पर केएल राहुल (171) और 10वें पर हार्दिक पांड्या (148) हैं।

    प्रदर्शन

    वनडे में रोहित का प्रदर्शन

    रोहित ने साल 2007 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी।

    उन्होंने 255 वनडे में 48.85 की औसत और 90.53 की स्ट्राइक रेट के साथ 10,112 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उनका उच्चतम स्कोर 264 रन है।

    रोहित वनडे में अब तक 3 दोहरे शतक, 30 शतक और 52 अर्धशतक जमा चुके हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में अब तक 927 चौके और 292 छक्के भी जमाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वनडे विश्व कप 2023
    भारतीय क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा

    ताज़ा खबरें

    IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स को 3 बार मिली है 10 विकेट से हार, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की कैबिनेट मंत्री विजय शाह की माफी याचिका, कहा- मगरमच्छ के आंसू सुप्रीम कोर्ट
    पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को बनाया था निशाना पाकिस्तान समाचार
    होंडा रेबेल 500 क्रूजर मोटरसाइकिल भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  होंडा

    वनडे विश्व कप 2023

    इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश: शोरफुल इस्लाम ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश: महेदी हसन ने की वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, झटके 4 विकेट बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: पथुम निसांका ने पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान बनाम श्रीलंका: कुसल मेंडिस विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले श्रीलंकाई बने श्रीलंका क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत ने वनडे विश्व कप में जब भी जीता अपना पहला मैच, सेमीफाइनल में बनाई जगह वनडे विश्व कप 2023
    रोहित शर्मा विश्व कप में भारत के लिए सबसे उम्रदराज कप्तान बने, जानिए अन्य का हाल वनडे विश्व कप 2023
    डेविन वार्नर ने विश्व कप में सबसे तेज पूरे किए 1,000 रन, तोड़ा सचिन-डिविलियर्स का रिकॉर्ड वनडे विश्व कप 2023
    विराट कोहली ने अनिल कुंबले को पछाड़ा, विश्व कप में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने वनडे विश्व कप 2023

    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    एशिया कप 2023: गुलबदीन नईब ने श्रीलंका के खिलाफ लिए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    एशिया कप 2023: मोहम्मद नबी ने अफगानिस्तान की ओर से वनडे में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका: हशमतुल्लाह शाहिदी ने लगाया वनडे करियर का 16वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप 2023: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराकर सुपर-4 में बनाई जगह, ये बने रिकॉर्ड्स   श्रीलंका क्रिकेट टीम

    रोहित शर्मा

    ICC वनडे रैंकिंग: शुभमन गिल दूसरे स्थान पर पहुंचे, इन खिलाड़ियों को हुआ फायदा  शुभमन गिल
    एशिया कप 2023: भारत और बांग्लादेश के इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जोरदार टक्कर  एशिया कप क्रिकेट
    रविंद्र जडेजा से लेकर रोहित तक, भारत-बांग्लादेश मैच में ये रिकॉर्ड बना सकते हैं भारतीय खिलाड़ी एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप: रोहित बतौर कप्तान 2 सीजन में लगातार लगा चुके हैं 3-3 अर्धशतक, जानिए आंकड़े एशिया कप क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025