भारत बनाम अफगानिस्तान: डेब्यू मुकाबले में गुरनूर बरार और हर्ष दुबे का शानदार रहा प्रदर्शन
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में हर्ष दुबे और गुरनूर बरार ने अपना डेब्यू किया। बारिश के कारण 50 ओवर का ये मुकाबला 25-25 ओवर का कर दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगान टीम ने 194 रन बनाने में सफल रही। हर्ष और गुरनूर ने इस दौरान 3-3 विकेट चटकाए। ऐसे में आइए दोनों के आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
गेंदबाजी
ऐसी रही दोनों खिलाड़ियों की गेंदबाजी
हर्ष ने 5 ओवर गेंदबाजी की और 47 रन देकर 3 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 9.40 की रही। इस खिलाड़ी ने हशमतुल्लाह शाहिदी (27), अजमतुल्लाह उमरजई (26) और अल्लाह गजनफर (0) को अपना शिकार बनाया। वहीं, गुरनूर ने 4.5 ओवर गेंदबाजी की और 27 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उनकी इकॉनमी 5.60 की रही। इस खिलाड़ी ने इब्राहिम जादरान (1), राशिद खान (9) और जिया उर रहमान शरीफी (4) को पवेलियन भेजा।
उपलब्धि
गुरनूर ने हासिल की ये उपलब्धि
क्रिकबज के अनुसार, गुरनूर भारत के लिए डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। शीर्ष पर प्रसिद्ध कृष्णा हैं, जिन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 54 रन देकर 4 विकेट लिए थे। दूसरे स्थान पर नोएल डेविड हैं, जिन्होंने 1997 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 रन देकर 3 विकेट झटके थे। तीसरे स्थान पर वरुण एरॉन हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2011 में 24 रन देकर 3 विकेट लिए थे।
आंकड़े
केएल राहुल और शुभमनगिल ने सौपीं दोनों खिलाड़ियों को कैप
केएल राहुल ने हर्ष को उनकी पहली इंडिया कैप दी, जबकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने गुरनूर को उनकी डेब्यू कैप सौपीं। गुरनूर मैच में 145 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से गेंद डालते हुए नजर आए। डेब्यू करने से पहले उन्होंने 9 लिस्ट-A मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 39 की औसत के साथ 12 विकेट लिए थे। हर्ष ने डेब्यू से पहले 30 लिस्ट-A मैच में 37.87 की औसत से 31 विकेट लिए थे।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Impressive day out in #TeamIndia colours 💙
— BCCI (@BCCI) June 13, 2026
Harsh Dubey 🤝 Gurnoor Brar
Updates ▶️ https://t.co/lCuohEZYAl #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/4nFkz6efAn