LOADING...
भारत बनाम अफगानिस्तान: एकमात्र टेस्ट के लिए दोनों टीमें, शेड्यूल और सभी अहम जानकारी
गिल करेंगे कप्तानी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत बनाम अफगानिस्तान: एकमात्र टेस्ट के लिए दोनों टीमें, शेड्यूल और सभी अहम जानकारी

Jun 02, 2026
03:57 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम को 6 जून से अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है, जो मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी में मेजबान टीम अपनी चुनौती पेश करेगी। यह मैच मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के अंतर्गत नहीं आएगा, क्योंकि अफगान टीम इसका हिस्सा नहीं है। इस इकलौते टेस्ट के लिए दोनों देशों की टीमें और अन्य प्रमुख बातें जानते हैं।

भारतीय टीम 

ऐसी है भारतीय टीम 

रविंद्र जडेजा को टेस्ट मैच से आराम दिया गया है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टेस्ट में उपकप्तानी के पद से हटाया गया है और केएल राहुल को ये जिम्मेदारी सौपीं गई है। इकलौते टेस्ट के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर सिंह बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) .

अफगान 

ऐसी है अफगानी टीम 

अफगानिस्तान की टेस्ट टीम में सेदिकुल्लाह अटल और रहमत शाह की वापसी हुई है। स्टार ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई को भी टीम में शामिल किया गया है। राशिद खान इस टेस्ट के लिए उपलब्धि नहीं हैं। ऐसी है अफगानिस्तान की टेस्ट टीम: हश्मतुल्लाह शहीदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शरफुद्दीन अशरफ, नंगेयालिया खारोटाई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी और सलीम साफी।

Advertisement

हेड-टू-हेड 

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीता है एकमात्र टेस्ट 

अब तक ये दोनों टीमें टेस्ट में एक बार (2018) आपस में भिड़ी थी, जिसे भारत ने पारी और 262 रन से जीता था। चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए उस मैच में मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे, जिसमें मुरली विजय और शिखर धवन ने शतक लगाए थे। जवाब में अफगान टीम की पहली पारी 109 रन पर सिमटी थी। इसके बाद फॉलऑन खेलते हुए मेहमान टीम दूसरी पारी में 103 रन पर ढेर हुई थी।

Advertisement

भारतीय खिलाड़ी 

इन भारतीय खिलाड़ियों ने किया था कमाल 

बेंगलुरु में हुए उस टेस्ट में भारत से धवन ने 96 गेंदों में 107 रन बनाए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। धवन के सलामी जोड़ीदार विजय ने 153 गेंदों का सामना करते हुए 105 रन की पारी खेली थी। भारतीय पारी में केएल राहुल ने अर्धशतक (54) लगाया था। गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में 4 विकेट लिए, जबकि जडेजा ने दूसरी पारी में 4 ही सफलताएं हासिल की थी।

Advertisement