NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / AFC एशियन कप: 54 साल बाद एशियन कप में जीता भारत, थाईलैंड को 4-1 से रौंदा
    खेलकूद

    AFC एशियन कप: 54 साल बाद एशियन कप में जीता भारत, थाईलैंड को 4-1 से रौंदा

    AFC एशियन कप: 54 साल बाद एशियन कप में जीता भारत, थाईलैंड को 4-1 से रौंदा
    लेखन Neeraj Pandey
    Jan 07, 2019, 11:29 am 1 मिनट में पढ़ें
    AFC एशियन कप: 54 साल बाद एशियन कप में जीता भारत, थाईलैंड को 4-1 से रौंदा

    UAE में खेली जा रही AFC एशियन कप में भारतीय फुटबॉल टीम ने अपने पहले मैच में थाईलैंड को 4-1 से धो दिया। सुनील छेत्री के 2 गोल और अनिरुद्ध थापा व जेजे लल्पेख्लुआ के 1-1 गोल की बदौलत भारत ने टूर्नामेंट की शुरूआत धमाकेदार जीत के साथ की है। इस जीत की बदौलत ग्रुप A भारतीय टीम पहले स्थान पर पहुंच गई है। यह मैच भारतीय टीम के लिए ऐतिहासिक रहा। जानें मैच की महत्वपूर्ण बातें।

    लियोनल मेसी से आगे निकले छेत्री

    भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी सुनील छेत्री बीती रात थाईलैंड के खिलाफ अपने शबाब पर थे। पहले हाफ के 27वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी मिली। छेत्री ने शानदार फिनिश करते हुए भारतीय टीम को लीड दिलाई। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही उदांता सिंह के शानदार प्ले पर छेत्री के खूबसूरत गोल ने भारत को 2-0 से आगे कर दिया। इंटरनेशनल मुकाबलों में छेत्री के 67 गोल हो गए और उन्होंने मेसी (65) को पीछे छोड़ दिया है।

    थापा और कुरुनियन ने किया शानदार प्रदर्शन

    भारतीय टीम के कोच स्टीफन कोंस्टेन्टाइन ने युवा आशिके कुरुनियन को अनुभवी जेजे की जगह उतारा था। आशिके ने मैच में शानदार छाप छोड़ते हुए फ्लैंक पर खूबसूरत रन और ड्रिबलिंग का नजारा पेश किया। दूसरी ओर मिडफील्ड में खेल रहे अनिरुद्ध थापा ने भी गजब का खेल दिखाया। मिडफील्ड को थापा ने प्रोनय हलदर के साथ शानदार तरीके से ऑपरेट किया। 68वें मिनट में थापा ने वर्ल्ड क्लॉस फिनिश करते हुए अपना पहला इंटरनेशनल गोल भी दागा।

    थाईलैंड ने अपने कोच को किया सैक

    भारत के खिलाफ 4-1 की करारी हार झेलने के बाद थाईलैंड ने अपने हेड कोच मिलोवान राजेवाक को सैक कर दिया है। थाईलैंड फुटबॉल एसोसिएशन ने इसकी घोषणा अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स पर की।

    थाईलैंड फुटबॉल टीम का ट्वीट

    ช้างศึกขอขอบคุณมิโลวาน ราเยวัชเเละทีมงานตลอดระยะเวลา 1 ปีกับอีก 6 เดือน ที่ผ่านมา ขอบคุณสำหรับ ความพยายามและการทุ่มเททั้งแรงกายแรงใจ และขอให้มิโลวาน ราเยวัช เเละทีมงาน ประสบกับความสำเร็จในเส้นทางอาชีพนี้ต่อไปในอนาคต#ช้างศึก #เชียร์ไทยใจเดียวกัน #asiancup2019 #บอลไทย #ฟุตบอลไทย pic.twitter.com/sJPGBo395i

    — Changsuek (@Changsuek_TH) January 7, 2019

    भारत के लिए ऐतिहासिक है यह जीत

    आठ साल बाद एशियन कप खेल रही भारतीय टीम ने पहले ही मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भारतीय टीम को एशियन कप में आखिरी बार 1964 में हांग कांग के खिलाफ जीत मिली थी। 2011 में भारतीय टीम को अपने तीनों ग्रुप मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी थी। यह एशियन कप में भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत भी है। इसके पहले उन्होंने 1964 में हांग कांग को 3-1 से हराया था।

    मैच में बने कुछ अन्य रिकॉर्ड

    स्टार खिलाड़ी सुनील छेत्री ने भारतीय टीम के लिए जिस भी मैच में एक से ज़्यादा गोल दागे हैं टीम वह मुकाबला हारी नहीं है। बीती रात भी छेत्री ने दो गोल दागे और उनका यह रिकॉर्ड बरकरार रहा। छेत्री, जेजे और थापा के रूप में रविवार की रात भारतीय टीम के लिए तीन अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल दागे। इसके पहले एशियन कप के एक मुकाबले में इंदर सिंह, समाजपति और चुन्नी गोस्वामी ने यह कारनामा किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    फुटबॉल समाचार
    भारतीय फुटबॉल टीम
    सुनील छेत्री

    ताज़ा खबरें

    सिद्धार्थ-कियारा शादी के बाद दो रिसेप्शन देने की तैयारी में, यहां पढ़िए पूरी जानकारी सिद्धार्थ मल्होत्रा
    सीरिया: भूकंप के बाद मलबे से भाई को बचाती बहन की तस्वीर वायरल, भावुक हुए लोग सीरिया
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारिख और जगह की हुई घोषणा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    महबूबा मुफ्ती हिरासत में, अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ दिल्ली में कर रही थीं प्रदर्शन दिल्ली

    फुटबॉल समाचार

    तुर्की में आए भूकंप के बाद से लापता हुआ चेल्सी का पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी तुर्की
    जन्मदिन विशेष: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्रमुख रिकॉर्ड्स पर एक नजर  क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    लियोनल मेसी ने दिए संन्यास के संकेत, बोले- अपने करियर में सब कुछ हासिल कर लिया लियोनल मेसी
    मेसी ने तोड़ा रोनाल्डो का रिकॉर्ड, बने टॉप-5 यूरोपियन लीग्स में सर्वाधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी लियोनल मेसी

    भारतीय फुटबॉल टीम

    फीफा ने हटाया AIFF पर लगा बैन, भारत में होगा अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन फुटबॉल समाचार
    सुप्रीम कोर्ट ने भंग की COA, हट सकता है भारतीय फुटबॉल पर लगा प्रतिबंध फुटबॉल समाचार
    चैंपियन्स लीग में खेलने वाली भारत की पहली फुटबॉलर बनीं मनीषा कल्याण फुटबॉल समाचार
    FIFA ने भारतीय फुटबॉल पर लगाया प्रतिबंध, अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी भी छिनी फुटबॉल समाचार

    सुनील छेत्री

    फीफा ने जारी की सुनील छेत्री की डॉक्यूमेंट्री, 3 एपिसोड में देखिए 'कैप्टन फैंटास्टिक' का सफर FIFA
    डूरंड कप: बेंगलुरु FC ने फाइनल में मुंबई को हराते हुए अपने नाम किया खिताब फुटबॉल समाचार
    संयुक्त रूप से पांचवें सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल दागने वाले फुटबॉलर बने सुनील छेत्री फुटबॉल समाचार
    क्या भारतीय फुटबॉल पर बैन लगाने वाली है फीफा? जानिए पूरा मामला FIFA

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023