एशियाई खेल 2026 में भारत की महिला और पुरुष क्रिकेट टीमें, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी
क्या है खबर?
इस बार जापान में होने वाले एशियाई खेलों में 17 सितंबर से क्रिकेट खेला जाना है। महिला टूर्नामेंट का फाइनल 22 सितंबर को और पुरुष टूर्नामेंट का समापन 3 अक्टूबर को होगा। भारत ने पुरुष और महिला वर्गों में 2022 के पिछले हांगझोऊ खेलों में स्वर्ण जीते थे। ऐसे में इस संस्करण में भारतीय टीम अपना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी। आइए इस संस्करण से जुड़ी सभी अहम जानकारी पर एक नजर डालते हैं।
पुरुष वर्ग
पुरुष वर्ग में ये 10 टीमें लेंगी हिस्सा
पुरुष वर्ग में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सबसे कम रैंकिंग वाली 6 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है।
ग्रुप-A में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल हैं, जबकि ग्रुप-B में हांगकांग, मलेशिया और ओमान शामिल हैं।
प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष-2 टीमें क्वार्टर-फाइनल में पहुंचेंगी, जहां वे सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए सीडेड टीमों का सामना करेंगी।
भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान सीडेड टीमें हैं, जो सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी।
महिला वर्ग
क्वार्टर-फाइनल में जापान से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम
महिला क्रिकेट के क्वार्टर-फाइनल में भारत का मुकाबला जापान से होगा।
अन्य मैचों में बांग्लादेश बनाम चीन, श्रीलंका बनाम मलेशिया और पाकिस्तान बनाम थाईलैंड के मुकाबले शामिल हैं।
सेमीफाइनल में इन मैचों के विजेता आमने-सामने होंगे।
भारत और जापान की विजेता टीम का मुकाबला बांग्लादेश या चीन से होगा और इसी तरह श्रीलंका बनाम मलेशिया के विजेता का मुकाबला पाकिस्तान/थाईलैंड से होगा।
इसके बाद नॉकआउट राउंड होंगे और अंत में स्वर्ण पदक के लिए फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
पिच
हाइब्रिड पिच पर होंगे सभी मैच
एशियाई खेलों के सभी मैच निशिन क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे।
इस मैदान ने हाल ही में हुए ईस्ट एशिया-पैसिफिक टी-20 विश्व कप सब-रीजनल क्वालिफायर के दौरान जरूरी सभी शर्तें पूरी कीं थी।
यह टूर्नामेंट आने वाले एशियाई खेलों की तैयारी के तौर पर था। बता दें कि हाइब्रिड पिच पर ये मुकाबले होने हैं।
टी-20 विश्व कप 2024 में अमेरिका में भी हाइब्रिड पिच पर मैच हुए थे।
टीम
ऐसी हैं भारत की पुरुष और महिला टीमें
पुरुष टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम (अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई), रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी।
महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कामलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, और नंदनी शर्मा।
शेड्यूल
ऐसा है पुरुष और महिला टीमों का शेड्यूल
भारतीय पुरुष टीम 28 सितंबर को अपने ग्रुप मुकाबले में A2 (ग्रुप-A की दूसरी सबसे बेहतर टीम) से भिड़ेगी।
इसके बाद 1 अक्टूबर को दोनों सेमीफाइनल और फिर 3 अक्टूबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।
दूसरी तरफ महिला वर्ग के दोनों सेमीफाइनल मैच 20 सितंबर को और फाइनल मुकाबला 22 अक्टूबर को होना है।
भारतीय टीम 18 सितंबर को अपने क्वार्टर फाइनल में मेजबान जापानी टीम से भिड़ेगी।