Loading...
वनडे क्रिकेट के इतिहास में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के सबसे छोटे टीम स्कोर
भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कई छोटे स्कोर बनाए हैं (फाइल तस्वीर)

वनडे क्रिकेट के इतिहास में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के सबसे छोटे टीम स्कोर

Sep 21, 2026
06:16 pm

क्या है खबर?

वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ कई विशाल स्कोर खड़े किए हैं, लेकिन कुछ मुकाबलों में बल्लेबाजी पूरी तरह बिखरती भी नजर आई है। मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने टीम कई बार बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही, जिसका असर नतीजों पर भी पड़ा। ऐसे में आइए आगामी वनडे सीरीज से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम द्वारा बनाए गए सबसे छोटे स्कोर पर नजर डालते हैं।

#1

100 रन, साल-1993

साल 1993 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शर्मनाक प्रदर्शन किया था।

अहमदाबाद में हुए उस मुकाबले में टीम 203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी और 28.3 ओवर में सिर्फ 100 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

विंस्टन बेंजामिन और कार्ल हूपर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए थे। कर्टनी वॉल्श ने 2 विकेट चटकाए थे।

भारत के लिए सबसे ज्यादा 23 रन मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बनाए थे।

#2

120 रन, साल-1999

साल 1999 की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 190/6 का स्कोर ही बना पाई थी।

इसके बावजूद ये मुकाबला भारतीय टीम 70 रन से हार गई थी।

पूरी भारतीय टीम 41.5 ओवर में सिर्फ 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। सबसे ज्यादा 25 रन सुनील जोशी ने बनाए थे।

क्रिस गेल, मर्विन ढिल्लन और रियोन किंग ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

ADVERTISEMENT

#3

123 रन, साल-2002

साल 2002 में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर गई थी। सीरीज के चौथे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम 25 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

ये मुकाबला 25 ओवर का ही हुआ था।

भारत के लिए सौरव गांगुली ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने 22.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

वेस्टइंडीज के लिए कोरी कॉलिमोर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए थे।

ADVERTISEMENT

#4

126 रन, साल- 1991

साल 1991 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला मुकाबला टाई रहा था।

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम केवल 126 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

रवि शास्त्री ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज भी 41 ओवर में सिर्फ 126 रन ही बना पाई।

एम्ब्रोस, मैल्कम मार्शल और एंडरसन कमिंस ने 2-2 विकेट लिए थे। भारत के लिए सुब्रतो बनर्जी ने 3 विकेट अपने नाम किए थे।

ADVERTISEMENT